TRENDING TAGS :
UP Constable Recruitment: 32,679 पदों के लिए जून में होगी परीक्षा, तारीख घोषित, नहीं होगी नेगेटिव मार्किंग
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तिथियां आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी कर दी गई हैं। इस भर्ती के माध्यम से 30,000 से अधिक पदों भरे जाएंगे।
UP Police Gallantry Award
उत्तर प्रदेश पुलिस में बतौर सिपाही भर्ती होने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। योगी सरकार ने आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के तहत होने वाली लिखित परीक्षा की तारीखें घोषित कर दी हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) की ओर से मंगलवार को जारी सूचना के अनुसार सिपाही भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा 8 जून (सोमवार), 9 जून (मंगलवार) और 10 जून (बुधवार) को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा तीनों दिनों में दो-दो पालियों में कराई जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 32,679 पदों को भरा जाएगा। सिपाही भर्ती परीक्षा से संबंधित अन्य जानकारी, परीक्षा केंद्र, एडमिट कार्ड एवं दिशा-निर्देश उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।
अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत बना योगी सरकार का फैसला
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं को योगी आदित्यनाथ सरकार ने वर्तमान सिपाही भर्ती प्रक्रिया में बड़ी राहत दी है। अभ्यर्थियों के हितों को प्राथमिकता देते हुए मुख्यमंत्री के निर्देश पर पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर प्रस्तावित सीधी भर्ती-2025 के लिए अधिकतम आयु सीमा में एकमुश्त तीन वर्ष का शिथिलीकरण प्रदान किया गया है। सरकार द्वारा यह निर्णय उत्तर प्रदेश लोक सेवा (भर्ती के लिए आयु सीमा का शिथिलीकरण) नियमावली-1992 के नियम-3 के आलोक में लिया गया। यह फैसला 31 दिसंबर 2025 को जारी भर्ती विज्ञप्ति के अनुक्रम में 5 जनवरी 2026 को जारी शासनादेश के माध्यम से लागू किया गया, जिससे बड़ी संख्या में ऐसे अभ्यर्थियों को अवसर मिलने का मार्ग प्रशस्त हुआ जो आयु सीमा के कारण अब तक भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो रहे थे।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा शेड्यूल कैसे चेक करें:
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
3. आपके सामने परीक्षा तिथियों का नोटिस खुलेगा।
4. अब अपनी परीक्षा तारीखों को चेक करें।
वैकेंसी डिटेल:
इस भर्ती के माध्यम से कुल 32,679 पद भरे जाएंगे, जिनमें शामिल हैं:
• कांस्टेबल नागरिक पुलिस: 10,469 पद
• कांस्टेबल पाएसी: 15,131 पद
• कांस्टेबल विशेष सुरक्षा बल: 1,341 पद
• कांस्टेबल महिला बटालियन: 2,282 पद
• कांस्टेबल घुड़सवार: 71 पद
• जेल वार्डर (पुरुष): 3,279 पद
सैलरी डिटेल:
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को लेवल-3 (पे बैंड: 5,200–20,200) के तहत 21,700 रुपये से 69,100 रुपये प्रति माह सैलरी मिलेगी।
सेलेक्शन प्रोसेस:
चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और इंटरव्यू शामिल हैं।
• लिखित परीक्षा ऑब्जेक्टिव टाइप की होगी और कुल 300 मार्क्स की होगी।
• परीक्षा में चार विषय शामिल होंगे:
1. जनरल नॉलेज
2. जनरल हिंदी
3. न्यूमेरिकल और मेंटल एप्टीट्यूड
4. मेंटल इंटरेस्ट, इंटेलिजेंस और लॉजिकल एबिलिटी


