UP Police SI Vacancy: यूपी पुलिस एस.आई भर्ती उम्मीदवारों के लिए बड़ा अपडेट, DV और PST शेड्यूल जारी

UP Police SI Vacancy: यूपी पुलिस SI भर्ती 2026 के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और PST की तारीख घोषित हो गई है। प्रक्रिया 15 जून से शुरू होगी।

Akriti Pandey
Published on: 28 May 2026 12:21 PM IST
UP Police SI Vacancy
X

UP Police SI Vacancy

UP Police SI Vacancy: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने सब इंस्पेक्टर (SI) भर्ती 2026 के अगले चरण का आधिकारिक कार्यक्रम जारी कर दिया है। बोर्ड ने डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) की तारीखों की घोषणा कर दी है। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवार अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होंगे। बोर्ड की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक, यह प्रक्रिया 15 जून 2026 से राज्य के विभिन्न केंद्रों पर शुरू की जाएगी। इस भर्ती अभियान के जरिए उत्तर प्रदेश पुलिस के अलग-अलग विभागों में कुल 4543 पदों को भरा जाएगा।

15 जून से शुरू होगी प्रक्रिया (UP Police SI Vacancy)

UP पुलिस भर्ती बोर्ड के अनुसार, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (UP Police Document Verification) और शारीरिक मानक परीक्षण का आयोजन 15 और 16 जून 2026 को किया जाएगा। इसके अलावा 17 जून को रिजर्व डे के रूप में रखा गया है। बोर्ड का कहना है कि यदि उम्मीदवारों की संख्या अधिक होती है या किसी प्रशासनिक कारण से अतिरिक्त समय की जरूरत पड़ती है, तो रिजर्व डे का इस्तेमाल किया जाएगा। इससे पूरी प्रक्रिया को बिना किसी बाधा के सफलतापूर्वक पूरा किया जा सकेगा।

मार्च में हुई थी लिखित परीक्षा (UP Police SI Recruitment)

सब इंस्पेक्टर भर्ती (UP Police Sub Inspector) की लिखित परीक्षा 14 और 15 मार्च 2026 को आयोजित की गई थी। परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। इसके बाद बोर्ड ने 7 मई 2026 को परीक्षा का परिणाम जारी किया। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में सफल घोषित किए गए हैं, केवल वही डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और PST में शामिल होने के पात्र होंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे तय समय पर सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।

PST केवल क्वालिफाइंग होगा (UP Police Physical)

शारीरिक मानक परीक्षण यानी PST केवल क्वालिफाइंग प्रकृति का होगा। हालांकि इसमें निर्धारित शारीरिक मानकों को पूरा करना अनिवार्य है। जो उम्मीदवार तय मापदंडों को पूरा नहीं करेंगे, उन्हें भर्ती प्रक्रिया से बाहर कर दिया जाएगा।

पुरुष उम्मीदवारों के लिए मापदंड (UP Police SI Standards)

सामान्य, ओबीसी और एससी वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम लंबाई 168 सेंटीमीटर निर्धारित की गई है। वहीं छाती बिना फुलाए 79 सेंटीमीटर और फुलाने के बाद 84 सेंटीमीटर होनी चाहिए। एसटी वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम लंबाई 160 सेंटीमीटर तय की गई है। इनके लिए छाती बिना फुलाए 77 सेंटीमीटर और फुलाने के बाद 82 सेंटीमीटर होना जरूरी है।

महिला उम्मीदवारों के लिए जरूरी मापदंड (UP Police SI Latest News)

सामान्य, ओबीसी और एससी वर्ग की महिला (OBC and SC Categories) उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम लंबाई 152 सेंटीमीटर निर्धारित की गई है। इसके साथ उनका वजन कम से कम 40 किलोग्राम होना चाहिए। वहीं एसटी वर्ग की महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम लंबाई 147 सेंटीमीटर तय की गई है और उनका वजन भी कम से कम 40 किलोग्राम होना अनिवार्य है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विस्तृत दिशा-निर्देश जरूर पढ़ लें, ताकि आगे की प्रक्रिया में किसी तरह की परेशानी न हो।

Akriti Pandey

Akriti Pandey

Content Writer Mail ID - akritipandey7897@gmail.com

Akriti Pandey is a Education & job Desk Content Writer at Newstrack.com.

Next Story