UP Polytechnic Form 2026: यूपी पॉलिटेक्निक फॉर्म भरने का आखिरी मौका, कल तक करें आवेदन, इस दिन जारी होगा एडमिट कार्ड

UP Polytechnic Form 2026: यूपी जीकप 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 मई तक बढ़ा दी गई है। उम्मीदवार अब ऑनलाइन फॉर्म भरकर परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

Akriti Pandey
Published on: 19 May 2026 5:51 PM IST (Updated on: 19 May 2026 5:51 PM IST)
UP Polytechnic Form 2026
X

UP Polytechnic Form 2026

UP Polytechnic Form 2026: उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (JEECUP) की ओर से यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को बड़ी राहत दी गई है। परिषद ने आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 20 मई 2026 कर दी है। ऐसे छात्र जो अब तक किसी कारणवश आवेदन नहीं कर पाए थे, वे अब निर्धारित नई तारीख तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस प्रवेश परीक्षा के जरिए राज्य के विभिन्न पॉलिटेक्निक संस्थानों में प्रवेश दिया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है और उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।

कल से खुलेगी करेक्शन विंडो (JEECUP Application Form)

JEECUP की आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जारी सूचना के अनुसार, 20 मई से आवेदन पत्र में सुधार (Correction Window) की सुविधा भी शुरू कर दी जाएगी। जिन छात्रों से आवेदन करते समय कोई गलती हो गई है, वे निर्धारित समय के भीतर अपने फॉर्म में ऑनलाइन सुधार कर सकेंगे। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे करेक्शन विंडो के दौरान अपने आवेदन पत्र की सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन (UP Polytechnic Admission)

यूपी जीकप (JEECUP Application Form 2026) के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाना होगा। इसके बाद होमपेज पर दिए गए रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना होगा। रजिस्ट्रेशन के दौरान उम्मीदवारों को अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक विवरण और अन्य जरूरी जानकारियां सावधानीपूर्वक भरनी होंगी। इसके बाद आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी। फॉर्म भरने के बाद उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद फॉर्म का एक प्रिंटआउट सुरक्षित रखना जरूरी है।JEECUP

आवेदन शुल्क कितना है? (JEECUP Application Fee)

अनारक्षित वर्ग (General/OBC) के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 200 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में जमा करने होंगे। फीस का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या अन्य ऑनलाइन माध्यमों से किया जा सकता है।

जून में होगी प्रवेश परीक्षा ( UP Polytechnic Exam)

संशोधित शेड्यूल के अनुसार अब यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2026 का आयोजन 2 जून से 9 जून 2026 के बीच किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड 25 मई 2026 से डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

छात्रों को एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन माध्यम से ही डाउनलोड करना होगा। परीक्षा केंद्र पर बिना एडमिट कार्ड प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से जुड़ी सभी जरूरी अपडेट्स के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।

Akriti Pandey

Akriti Pandey

Mail ID - akritipandey7897@gmail.com

Next Story