UP TGT Admit Card 2026: यूपी टीजीटी एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड, इस दिन होगी परीक्षा

UP TGT Admit Card 2026: UP TGT भर्ती 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार upessc.up.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 3 और 4 जून को आयोजित होगी।

Akriti Pandey
Published on: 31 May 2026 1:12 PM IST
UP TGT Admit Cardm 2026
X

UP TGT Admit Card 2026

UP TGT Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPSESSB) ने प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। यह भर्ती विज्ञापन संख्या 01/2022 के तहत कुल 3539 पदों पर की जा रही है। इस परीक्षा के लिए करीब 8,68,531 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। अब सभी उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर के साथ पिता का नाम और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।

ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड (UP TGT Admit Card)

उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और होम पेज पर दिए गए “TGT Admit Card” लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नए पेज पर आवेदन संख्या या मोबाइल नंबर, पिता का नाम और जन्मतिथि भरें। सुरक्षा कोड दर्ज करने के बाद सर्च बटन पर क्लिक करें। इसके बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड करके प्रिंट आउट लिया जा सकता है।

परीक्षा की तारीख और शिफ्ट विवरण (UP TGT Exam Date 2026)

यूपी टीजीटी भर्ती परीक्षा का आयोजन 3 और 4 जून 2026 को किया जाएगा। परीक्षा दोनों दिनों में दो-दो शिफ्टों में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपने सब्जेक्ट और शिफ्ट की जानकारी पहले से अच्छी तरह जांच लें। Recruitment

राज्य के 36 जिलों में होगी परीक्षा (UP TGT Recruitment)

यह परीक्षा उत्तर प्रदेश के 36 जिलों में आयोजित की जाएगी, जिसमें आगरा, मथुरा, अलीगढ़, अयोध्या, लखनऊ, कानपुर नगर, प्रयागराज, वाराणसी, मेरठ, गाजियाबाद, गोरखपुर, बरेली, झांसी, मुरादाबाद, सहारनपुर सहित कई प्रमुख जिले शामिल हैं। परीक्षा के लिए राज्य भर में कुल 614 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

3539 पदों पर होगी भर्ती (UP TGT Posts 2026)

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 3539 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के आवेदन को देखते हुए परीक्षा को सख्त सुरक्षा व्यवस्था और पारदर्शिता के साथ कराने की तैयारी की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से पहले अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और सभी जरूरी निर्देशों का पालन करें। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट किया जा सकता है।

Akriti Pandey
ABOUT THE AUTHOR

Akriti Pandey

Akriti Pandey is a Education & job Desk Content Writer at Newstrack.com.

Next Story