TRENDING TAGS :
UPPSC Assistant Professor Admit Card 2026 जारी! इस Link से एडमिट कार्ड तुरंत करें डाउनलोड, 31 मई को होगी परीक्षा
UPPSC Assistant Professor Admit Card 2026: UPPSC ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अब इसे ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना आसानी से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
UPPSC Assistant Professor Admit Card 2026
UPPSC Assistant Professor Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग यानी UPPSC ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। लंबे वक़्त से एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह सबसे बड़ी खबर है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
आयोग की तरफ से जारी की गयी सूचना के मुताबिक, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को अपना OTR नंबर, जन्मतिथि और वेरिफिकेशन कोड दर्ज करना होगा। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे वक़्त रहते अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें और उसमें दर्ज सभी जानकारी को ध्यान से जांच लें।
ऐसे डाउनलोड करें UPPSC Assistant Professor Admit Card 2026
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले uppsc.up.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिखाई दे रहे "Admit Card" सेक्शन पर क्लिक करें।
- अब OTR नंबर, जन्मतिथि और वेरिफिकेशन कोड दर्ज करें।
- सभी डिटेल भरने के बाद लॉगिन करें।
- स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।
31 मई को आयोजित होगी परीक्षा
आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के मुताबिक, असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 31 मई 2026 को होगी। परीक्षा उत्तर प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर एक ही शिफ्ट में आयोजित होगी। परीक्षा का वक़्त सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक निर्धारित किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, यह परीक्षा प्रदेश के 10 जनपदों में आयोजित कराई जाएगी। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो ID भी ले जाना अनिवार्य होगा। आयोग ने स्पष्ट कहा है कि निर्धारित वक़्त के बाद पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। ऐसे में उम्मीदवारों को वक़्त से पहले किसी भीं तरह केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है।
तैयारी के लिए क्या करें उम्मीदवार?
परीक्षा में अब बहुत कम वक़्त बचा है। तो ऐसे में विशेषज्ञों का मानना है कि उम्मीदवारों को इस वक़्त कोई नया टॉपिक शुरू करने से बचना चाहिए। बेहतर होगा कि अभ्यर्थी अब ज्यादा से ज्यादा रिवीजन करें और पुराने प्रश्न पत्रों के साथ मॉक टेस्ट हल करें। इससे परीक्षा पैटर्न समझने और समय प्रबंधन में बहुत सहायता मिलेगी।
परीक्षा को लेकर उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड में दिए गए सभी दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें, ताकि परीक्षा वाले दिन किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।


