UP Teacher Vacancy: UPPSC LT ग्रेड मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

UP Teacher Vacancy: यूपीपीएससी ने LT ग्रेड असिस्टेंट टीचर मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार अब ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

Akriti Pandey
Published on: 6 Jun 2026 2:01 PM IST
UPPSC Admit Card 2026
X

UPPSC Admit Card 2026

UP Teacher Vacancy: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने LT ग्रेड असिस्टेंट टीचर मुख्य परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था और लंबे समय से एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए यह राहत भरी खबर है। अब उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को OTR नंबर, जन्मतिथि और वेरिफिकेशन कोड दर्ज करना होगा। बिना इन विवरणों के लॉगिन करना संभव नहीं होगा।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड (UPPSC Admit Card)

UPPSC ने एडमिट कार्ड को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया है। उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। सबसे पहले उम्मीदवार UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर दिए गए “Admit Card” सेक्शन पर क्लिक करें। अब “UP LT Grade Assistant Teacher Mains Admit Card 2026” लिंक पर क्लिक करें।

लिंक खुलने के बाद उम्मीदवारों को अपनी लॉगिन जानकारी जैसे OTR नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। सभी जानकारी भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। उम्मीदवार इसे डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकाल लें, ताकि परीक्षा केंद्र पर कोई परेशानी न हो।

इस तारीख को होगी परीक्षा (UP Teacher Vacancy)

UPPSC की ओर से जारी सूचना के अनुसार LT ग्रेड असिस्टेंट टीचर मुख्य परीक्षा 13 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा उत्तर प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर एक ही शिफ्ट में कराई जाएगी। परीक्षा का समय सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचना अनिवार्य है।

परीक्षा केंद्र पर समय का रखें ध्यान (UPPSC Latest News)

आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन में यह भी बताया गया है कि उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 1 घंटा 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। इसके अलावा परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले परीक्षा केंद्र के प्रवेश द्वार बंद कर दिए जाएंगे।

इसलिए सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय का विशेष ध्यान रखें और सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ परीक्षा केंद्र पर पहुंचें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

Akriti Pandey
ABOUT THE AUTHOR

Akriti Pandey

Akriti Pandey is a Education & job Desk Content Writer at Newstrack.com.

Next Story