TRENDING TAGS :
UPPSC PCS Prelims Exam 2025: सेंटर पर अभ्यर्थी भूल से भी न करें ये गलती, वरना उठाना पड़ेगा खामियाजा
UPPSC PCS Prelims Exam 2025: यूपीपीएससी की ओर से पीसीएस 2025 के जरिए कुल 200 पदों को भरा जाना है। चयन प्रक्रिया तीन मुख्य चरणों में संपन्न होगी।
UPPSC PCS Prelims Exam 2025
UPPSC PCS Prelims Exam 2025: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की तरफ से यूपी सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) 2025 प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 12 अक्टूबर को होगा। आयोग ने परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश पत्र भी जारी कर दिया है। यूपी पीसीएस प्री एग्जाम के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानें अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर किन नियमों का पालन करना होगा।
200 पदों पर होगी भर्ती
यूपीपीएससी की ओर से पीसीएस 2025 के जरिए कुल 200 पदों को भरा जाना है। चयन प्रक्रिया तीन मुख्य चरणों में संपन्न होगी। जिसमें प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार शामिल है। प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में शामिल किया जाएगा और फिर मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। फाइनल चयन मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के नंबरों के आधार पर बनाये गये मेरिट के जरिए होगा।
UP PCS परीक्षा कितनी पाली में होगी?
यूपी पीसीएस 2025 प्रारंभिक परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाती है। पहली पाली की परीक्षा प्रातःकाल 9ः30 से 11 बजे तक होगी। वहीं दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2ः30 से शाम के 4ः30 बजे तक आयोजित होगी।
UPPSC परीक्षा में इन बातों का रखें ध्यान
यूपी पीसीएस परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सेंटर पर पहुंचने से पहले कुछ बातों का विशेष ध्यान देना चाहिए। अभ्यर्थी सेंटर पर एडमिट कार्ड के साथ एक फोटोयुक्त पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी कार्ड लेकर जरूर जायें। इन सभी डॉक्यूमेंट्स की जांच के बाद अभ्यर्थियों को एग्जाम हॉल में प्रवेश दिया जाएगा।
एग्जाम सेंटर पर न करें ये गलती
यूपी पीसीएस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी परीक्षा हॉल में हेडफोन, कैलकुलेटर, पेजर, मोबाइल फोन, स्मार्ट घड़ी, ब्लूटूथ और ईयर फोन जैसे कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लेकर न जायें। एग्जाम सेंटर पर अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से करीब 30 मिनट पहले पहुंच जाना होगा। देरी से पहुंचने के बाद अभ्यर्थियों को सेंटर पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।


