UPPSC RO ARO 2026 भर्ती का रास्ता साफ, जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन, 428 पदों पर होगी भर्ती

UPPSC RO ARO 2026: यूपीपीएससी जल्द RO और ARO भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। 428 पदों पर भर्ती की तैयारी पूरी, जानें पूरी अपडेट।

Akriti Pandey
Published on: 29 Jun 2026 10:20 AM IST
UPPSC RO ARO Vacancy 2026
X

UPPSC RO ARO Vacancy 2026

UPPSC RO ARO 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे और प्रशासनिक सेवाओं में अपना भविष्य बनाने का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) जल्द ही समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) भर्ती 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी करने की तैयारी में है। आयोग को विभिन्न सरकारी विभागों से रिक्त पदों का विवरण मिल चुका है और अब विज्ञापन जारी करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। ऐसे में माना जा रहा है कि अभ्यर्थियों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार जल्द खत्म हो सकता है।

सचिवालय और राजस्व परिषद से मिले 428 पद

आयोग को अब तक प्राप्त अधियाचन के अनुसार, इस भर्ती के तहत सबसे अधिक पद उत्तर प्रदेश सचिवालय और राजस्व परिषद में भरे जाएंगे। सचिवालय ने समीक्षा अधिकारी (RO) के 92 पद और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) के 267 पदों सहित कुल 359 रिक्तियों का प्रस्ताव आयोग को भेजा है। वहीं, राजस्व परिषद की ओर से भी कुल 69 पदों का अधियाचन प्राप्त हुआ है। इस प्रकार फिलहाल कुल 428 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है। हालांकि, अंतिम नोटिफिकेशन में पदों की संख्या में बदलाव भी संभव है यदि अन्य विभागों से भी रिक्तियां प्राप्त होती हैं।

सीएम फेलोशिप नियमावली के बाद दूर हुई बड़ी बाधा

आरओ/एआरओ भर्ती विज्ञापन जारी होने में सबसे बड़ी अड़चन सीएम फेलोशिप योजना से जुड़ी नई नियमावली थी। सरकार को अनुसंधानविदों के लिए आयु सीमा में छूट और विशेष वेटेज के नियम तय करने थे। अब इस नियमावली को मंजूरी मिल चुकी है और सभी आवश्यक प्रावधान लागू कर दिए गए हैं। इसी आधार पर 25 जून को पीसीएस 2026 का नोटिफिकेशन भी जारी किया जा चुका है। ऐसे में अब RO/ARO सहित आयोग की अन्य लंबित भर्तियों के लिए भी कोई प्रशासनिक या कानूनी बाधा नहीं बची है।

एक बार फिर रिकॉर्ड आवेदन की उम्मीद

RO/ARO परीक्षा उत्तर प्रदेश की सबसे लोकप्रिय और प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में गिनी जाती है। पिछली बार वर्ष 2023 में 419 पदों के लिए भर्ती निकाली गई थी, जिसमें रिकॉर्ड 10,76,004 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। यह आयोग के इतिहास में किसी एक भर्ती के लिए सबसे अधिक आवेदन का रिकॉर्ड था। इस भर्ती का अंतिम परिणाम 5 अप्रैल 2026 को घोषित किया जा चुका है। इसके बाद से ही लाखों उम्मीदवार नए विज्ञापन का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इस बार भी बड़ी संख्या में अभ्यर्थी आवेदन करेंगे और प्रतियोगिता पहले की तरह बेहद कड़ी रहने वाली है।

Akriti Pandey
ABOUT THE AUTHOR

Akriti Pandey

Former Content Writer Mail ID - akritipandey7897@gmail.comakritipandey7897@gmail.com

Akriti Pandey is a journalist with more than three years of experience in the media industry. She holds a degree in Mass Communication and Journalism and specializes in writing on education, lifestyle, health, and astrology-related topics. Known for her reader-focused approach and engaging storytelling, Akriti is passionate about creating informative and accessible content. In her free time, she enjoys writing, sports, and traveling.

Next Story