UPSC Prelims Answer Key: यूपीएससी प्रीलिम्स आंसर-की घोषित, जानें PDF डाउनलोड करने का तरीका

UPSC Prelims Answer Key: UPSC CSE प्रीलिम्स 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी हो गई है। उम्मीदवार 31 मई तक आपत्ति दर्ज कर सकते हैं और अपना स्कोर चेक कर सकते हैं।

Akriti Pandey
Published on: 27 May 2026 4:32 PM IST
UPSC Prelims Answer Key
X

UPSC Prelims Answer Key

UPSC Prelims Answer Key: UPSC सिविल सेवा प्रीलिम्स 2026 में शामिल लाखों अभ्यर्थियों के लिए लंबे इंतजार के बाद बड़ी राहत की खबर सामने आई है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है, जिसे उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। इस बार आयोग ने एक नया रिकॉर्ड बनाते हुए परीक्षा के सिर्फ तीन दिनों के भीतर ही आंसर-की जारी कर दी है, जो अब तक की सबसे तेज प्रक्रिया मानी जा रही है। आमतौर पर आंसर-की अंतिम परिणाम के बाद जारी की जाती थी, लेकिन इस बार समय से पहले इसे जारी कर अभ्यर्थियों को अपने प्रदर्शन का आकलन करने का मौका दिया गया है। यह कदम पारदर्शिता की दिशा में अहम माना जा रहा है।

आंसर-की में बड़ा अपडेट, एक प्रश्न ड्रॉप किया गया

जारी की गई प्रोविजनल आंसर-की ( UPSC Provisional Answer Key) में जनरल स्टडीज पेपर से एक प्रश्न को हटा दिया गया है। आयोग ने इसे “ड्रॉप प्रश्न” के रूप में शामिल किया है। इससे अभ्यर्थियों के स्कोर पर भी प्रभाव पड़ सकता है, क्योंकि उस प्रश्न को मूल्यांकन में शामिल नहीं किया जाएगा।

आपत्ति दर्ज करने का मौका 31 मई तक (UPSC Prelims News Hindi)

यदि किसी उम्मीदवार को किसी उत्तर पर आपत्ति है, तो वह 31 मई 2026 तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है। इसके लिए अभ्यर्थियों को अपने दावे के समर्थन में तीन प्रमाण प्रस्तुत करने होंगे। आयोग सभी आपत्तियों की जांच के बाद अंतिम आंसर-की जारी करेगा।

कितने उम्मीदवार हुए परीक्षा में शामिल? (UPSC Prelims Candidates)

इस वर्ष यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा देशभर के 83 शहरों में आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए कुल 2,072 केंद्र बनाए गए थे। आयोग के अनुसार, लगभग 8.19 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से करीब 5.49 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया गया था, जिसमें सामान्य अध्ययन पेपर-I और सामान्य अध्ययन पेपर-II शामिल थे।

आंसर-की कैसे करें डाउनलोड? (UPSC Prelims Answer Key 2026)

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं:

सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं

होमपेज पर “What’s New” सेक्शन में जाएं

“Civil Services Prelims 2026 Answer Key” लिंक पर क्लिक करें

संबंधित पेपर (GS Paper-I या Paper-II) की PFF खोलें

आंसर-की स्क्रीन पर दिखाई देगी, जिसे डाउनलोड और सेव किया जा सकता है

छात्रों के लिए अहम समय

आंसर-की जारी होने के बाद अब उम्मीदवार अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं और आपत्तियों के माध्यम से अपनी शंकाओं को भी दर्ज करा सकते हैं। यह प्रक्रिया अंतिम परिणाम को अधिक पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने में मदद करती है।

Akriti Pandey

Akriti Pandey

Content Writer Mail ID - akritipandey7897@gmail.com

Akriti Pandey is a Education & job Desk Content Writer at Newstrack.com.

Next Story