TRENDING TAGS :
UPSC Prelims Result: यूपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट का इंतजार होगा खत्म, जल्द आएगा परिणाम, जानें मेंस परीक्षा की तारीख
UPSC Prelims Result: यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 का परिणाम जल्द जारी हो सकता है। सफल अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा।
UPSC Prelims Result 2026
UPSC Prelims Result: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) जल्द ही सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (Civil Services Preliminary Examination) 2026 का परिणाम घोषित कर सकता है। देशभर के लाखों अभ्यर्थी इस समय अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूपीएससी प्रीलिम्स 2026 का रिजल्ट 10 जून के आसपास जारी होने की संभावना है। हालांकि आयोग की ओर से अभी तक रिजल्ट की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in और upsconline.nic.in पर जाकर देख सकेंगे। परिणाम पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया जाएगा, जिसमें सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल होंगे।
मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मिलेगा मौका
यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा (UPSC Prelims Result News) को पास करने वाले उम्मीदवार सिविल सेवा मुख्य परीक्षा (Mains Examination) 2026 में शामिल होने के पात्र होंगे। इस वर्ष प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 24 मई 2026 को किया गया था। वहीं मुख्य परीक्षा 21 अगस्त 2026 से शुरू होने वाली है। प्रीलिम्स परीक्षा केवल स्क्रीनिंग टेस्ट के रूप में आयोजित की जाती है। इसके आधार पर उम्मीदवारों का चयन अगले चरण यानी मुख्य परीक्षा के लिए किया जाता है। जो उम्मीदवार निर्धारित कट-ऑफ अंक हासिल कर लेते हैं, वे मेंस परीक्षा में बैठ सकते हैं।
कैसे तैयार किया जाता है प्रीलिम्स का रिजल्ट?
UPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में दो पेपर होते हैं। इनमें सामान्य अध्ययन (General Studies Paper-I) और सीसैट (CSAT) शामिल हैं। अंतिम मेरिट और कट-ऑफ केवल सामान्य अध्ययन पेपर-I में प्राप्त अंकों के आधार पर तय की जाती है। वहीं सीसैट का पेपर केवल क्वालिफाइंग प्रकृति का होता है। उम्मीदवारों को इस पेपर में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होता है। यदि कोई अभ्यर्थी सीसैट में न्यूनतम अंक हासिल नहीं कर पाता है, तो उसका सामान्य अध्ययन पेपर का प्रदर्शन भी मान्य नहीं माना जाता।
ऐसे चेक करें UPSC प्रीलिम्स रिजल्ट 2026
रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार कुछ आसान चरणों का पालन करके अपना परिणाम देख सकते हैं। सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर दिए गए ‘Examinations’ सेक्शन पर क्लिक करें। यहां ‘Written Results’ टैब को खोलें और UPSC Civil Services Preliminary Examination 2026 के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रिजल्ट की पीडीएफ डाउनलोड करें और Ctrl + F की मदद से अपना रोल नंबर सर्च करें। यदि रोल नंबर सूची में दिखाई देता है तो उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में शामिल होने के पात्र होंगे।
933 पदों पर होगी भर्ती
UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन 4 फरवरी को जारी किया था, जबकि आवेदन प्रक्रिया 27 मई तक चली थी। इस वर्ष सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से लगभग 933 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें बेंचमार्क विकलांगता श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 33 पद आरक्षित हैं। इस परीक्षा के जरिए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS), भारतीय विदेश सेवा (IFS), भारतीय राजस्व सेवा (IRS) सहित कई प्रतिष्ठित सेवाओं में अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी।


