UPSSSC Exam Calendar 2026: यूपीएसएसएससी ने जारी किया एग्जाम कैलेंडर, 20 भर्ती परीक्षाओं का पूरा शेड्यूल, देखें PDF

UPSSSC Exam Calendar 2026: UPSSSC ने 2026 का परीक्षा कैलेंडर जारी किया है। जून से सितंबर तक ग्रुप C की कई भर्ती परीक्षाएं होंगी। अभ्यर्थी पूरा शेड्यूल PDF में देख सकते हैं।

Akriti Pandey
Published on: 3 Jun 2026 4:14 PM IST (Updated on: 3 Jun 2026 4:20 PM IST)
UPSSSC Exam Calendar 2026
X

UPSSSC Exam Calendar 2026

UPSSSC Exam Calendar 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने वर्ष 2026 के लिए बड़ा अपडेट जारी करते हुए जून से सितंबर तक होने वाली विभिन्न भर्ती परीक्षाओं और इंटरव्यू की तारीखों का पूरा शेड्यूल घोषित कर दिया है। आयोग ने यह जानकारी एग्जाम कैलेंडर के माध्यम से साझा की है, जिसमें कुल 18 से अधिक भर्ती प्रक्रियाओं की परीक्षा और साक्षात्कार तिथियां शामिल हैं।

इस कैलेंडर के जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी को और बेहतर तरीके से प्लान करने में मदद मिलेगी। लंबे समय से भर्ती परीक्षाओं की प्रतीक्षा कर रहे उम्मीदवार अब निर्धारित तारीखों के अनुसार अपनी रणनीति तैयार कर सकते हैं।

जून 2026 से शुरू होगी भर्ती परीक्षाएं

जारी कार्यक्रम के अनुसार भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत जून 2026 से होगी। इस महीने कई महत्वपूर्ण परीक्षाएं और इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। वन रक्षक और वन्य जीव रक्षक पदों के लिए मेडिकल परीक्षा 15 से 20 जून तक प्रस्तावित है। इसके अलावा फार्मासिस्ट और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में संयुक्त संवर्ग के पदों के लिए 29 जून को लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। उसी दिन बीसीजी तकनीशियन पदों की मुख्य परीक्षा भी कराई जाएगी। यह महीना कई बड़ी भर्तियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है।

जुलाई में कई प्रमुख परीक्षाएं और इंटरव्यू

जुलाई 2026 में भर्ती प्रक्रिया और तेज हो जाएगी। 12 जुलाई को सहायक बोरिंग तकनीशियन और दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के शिक्षक संवर्ग की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके बाद 26 जुलाई को सहायक सांख्यिकीय अधिकारी और सहायक शोध अधिकारी के पदों के लिए मुख्य परीक्षा कराई जाएगी। इसी अवधि में विभिन्न अनुदेशक पदों जैसे फैशन टेक्नोलॉजी, ड्रेस मेकिंग, स्वींग टेक्नोलॉजी और मैकेनिकल मोटर व्हीकल के लिए साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे।

अगस्त और सितंबर में भी जारी रहेगा भर्ती अभियान

अगस्त 2026 में प्राविधिक सहायक ग्रुप ‘सी’ के पदों के लिए 9 अगस्त को परीक्षा प्रस्तावित है। इसके बाद 23 अगस्त को सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तरीय) की परीक्षा आयोजित की जाएगी। सितंबर महीने में भी कई महत्वपूर्ण परीक्षाएं होंगी। 20 सितंबर को आबकारी सिपाही के पदों के लिए परीक्षा कराई जाएगी, जबकि 27 सितंबर को वन रक्षक और वन्य जीव रक्षक पदों की मुख्य परीक्षा प्रस्तावित है।


एग्जाम कैलेंडर PDF कैसे डाउनलोड करें

UPSSSC द्वारा जारी पूरा परीक्षा कैलेंडर अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। वेबसाइट पर उपलब्ध PDF लिंक के माध्यम से उम्मीदवार पूरी परीक्षा तिथि सूची देख सकते हैं और उसे अपने डिवाइस में सेव कर सकते हैं।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि विशेष परिस्थितियों में परीक्षा तिथियों में बदलाव संभव है, इसलिए अभ्यर्थियों को समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है। यह कैलेंडर उम्मीदवारों के लिए तैयारी को सही दिशा देने में काफी मददगार साबित होगा।

Akriti Pandey
ABOUT THE AUTHOR

Akriti Pandey

Akriti Pandey is a Education & job Desk Content Writer at Newstrack.com.

Next Story