TRENDING TAGS :
UPSSSC के लिए आवेदन करने वाले ध्यान दें! प्रारंभिक परीक्षा के लिए जारी हुई जनपद की सूची
UPSSSC: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा के जनपदों की सूची जारी
UPSSSC Advance Intimation of Exam District List
UPSSSC: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक परीक्षा में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। आयोग ने 6 व 7 सितंबर को होने वाली परीक्षा के लिए जनपदों की सूची जारी कर दी है। 6 व 7 सितंबर को होने वाला ये एग्जाम प्रदेश के 48 जिलों में दो शिफ्ट में आयोजित कराया जायेगा। अभ्यर्थी परीक्षा से संबंधित सारे विवरण आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in पर जा कर देख सकते हैं।
आयोग ने जनपद की सूची जारी करने के साथ ही उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक पात्रता परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी (UPSSSC PET 2025 Exam City Slip Out) की घोषणा कर दी है।
बता दें कि यूपी पीईटी परीक्षा उत्तर प्रदेश में ग्रुप सी लेवल सरकारी नौकरी की भर्तियों के लिए मान्य होगा। इसमें मंडी परिषद, लेखपाल, सहायक बोरिंग टेक्नीशियन, वन रक्षक, गन्ना विभाग, जूनियर असिस्टेंट जैसी भर्तियां शामिल हैं।
एग्जाम सिटी स्लिप जारी (UPSSSC PET 2025 Exam City)
आयोग ने जनपद की सूची जारी करने के साथ ही उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक पात्रता परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी (UPSSSC PET 2025 Exam City Out) की घोषणा कर दी है। ये एग्जाम 6 व 7 सितंबर को 2025 को दो शिफ्ट्स में आयोजित किया जायेगा। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से 12 बजे तक होगी, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक होगी।
ऐसे डाउनलोड करें सिटी स्लिप (UPSSSC PET 2025 Exam City Download Online)
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं
- होमपेज पर “PET 2025 Exam City Intimation Slip” का लिंक खोजें और उस पर क्लिक करें
- अब लॉगिन पेज खुलेगा, इसमें अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि (DOB) डालें
- सबमिट करने के बाद आपकी एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिख जाएगी
ये है एग्जाम पैटर्न (UPSSSC PET 2025 Exam Pattern)
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक पात्रता परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे। ये प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप होते हैं। परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी और इसे हल करने के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे मिलेंगे। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग लागू है, जिसमें प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाएंगे।
एग्जाम में ये विषय होंगे शामिल (UPSSSC PET 2025 Exam Subjects)
इस एग्जाम में जनरल नॉलेज, गणित, करंट अफेयर्स, रीजनिंग, हिंदी और अंग्रेजी जैसे महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया है। यह सुनिश्चित किया गया है कि सभी महत्वपूर्ण क्षेत्र परीक्षा में कवर हों और उम्मीदवारों की समग्र योग्यता आंकी जा सके।


