TRENDING TAGS :
UPSSSC PET Admit Card 2025 जारी, upsssc.gov.in लिंक से तुरंत करें डाउनलोड
UPSSSC PET Admit Card 2025: यूपीएसएसएससी पात्रता परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है।
UPSSSC PET Admit Card 2025
UPSSSC PET Admit Card 2025: यूपीएसएसएससी पात्रता परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक पात्रता परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले कैंडिडेट्स आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड (UPSSSC PET Admit Card 2025 Link Live Update) कर सकते हैं। इसके आलावा आयोग ने 6 व 7 सितंबर को होने वाली परीक्षा के लिए जनपदों की सूची भी जारी कर दी है।
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक पात्रता परीक्षा 2025 का आयोजन 6 और 7 सितंबर 2025 को दो शिफ्ट्स में किया (UPSSSC PET Exam Date and Time 2025) जायेगा। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से 12 बजे तक होगी, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक होगी।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड (UPSSSC PET Admit Card 2025 Download Online Link)
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं
- होमपेज पर “Examination” सेक्शन पर क्लिक करें
अब Download PET Exam Admit Card पर क्लिक करें
- एडमिट कार्ड डाउनलोड विंडो ओपन होगी। यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और वेरिफिकेशन कोड दर्ज करें
- सबमिट करने के बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिख जायेगा
- इसे डाउनलोड करें और उसका एक प्रिंट आउट निकाल लें
ये है एग्जाम पैटर्न (UPSSSC PET 2025 Exam Pattern)
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक पात्रता परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे। ये प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप होते हैं। परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी और इसे हल करने के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे मिलेंगे। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग लागू है, जिसमें प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाएंगे।
एग्जाम में ये विषय होंगे शामिल (UPSSSC PET 2025 Exam Subjects)
इस एग्जाम में जनरल नॉलेज, गणित, करंट अफेयर्स, रीजनिंग, हिंदी और अंग्रेजी जैसे महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया है। यह सुनिश्चित किया गया है कि सभी महत्वपूर्ण क्षेत्र परीक्षा में कवर हों और उम्मीदवारों की समग्र योग्यता आंकी जा सके।
एग्जाम सिटी स्लिप जारी (UPSSSC PET 2025 Exam City)
एडमिट कार्ड जारी करने से पहले उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक पात्रता परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी (UPSSSC PET 2025 Exam City Out) जारी किया है। ये एग्जाम 6 व 7 सितंबर को 2025 को दो शिफ्ट्स में आयोजित किया जायेगा। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से 12 बजे तक होगी, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक होगी।
ऐसे डाउनलोड करें सिटी स्लिप (UPSSSC PET 2025 Exam City Download Online)
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं
- होमपेज पर “PET 2025 Exam City Intimation Slip” का लिंक खोजें और उस पर क्लिक करें
- अब लॉगिन पेज खुलेगा, इसमें अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि (DOB) डालें
- सबमिट करने के बाद आपकी एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिख जाएगी
- इसे डाउनलोड करें और उसका एक प्रिंट आउट निकाल लें


