TRENDING TAGS :
Uttarakhand Board Result 2026: उत्तराखंड 10वीं-12वीं परिणाम जल्द होगा जारी, रोल नंबर से डाउनलोड होगी मार्कशीट
Uttarakhand Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे जल्द जारी होने वाले हैं, छात्र वेबसाइट पर रोल नंबर से रिजल्ट और मार्कशीट आसानी से चेक कर सकेंगे।
Uttarakhand Board Result 2026
Uttarakhand Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं और 12वीं के लाखों छात्र-छात्राओं का रिजल्ट का इंतजार अब जल्द खत्म हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Uttarakhand Board of School Education (UBSE) जल्द ही हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम घोषित कर सकता है। नतीजे आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर ऑनलाइन जारी किए जाएंगे, जहां छात्र अपने रोल नंबर के जरिए रिजल्ट चेक कर सकेंगे और मार्कशीट डाउनलोड भी कर पाएंगे।
कब हुई थीं परीक्षाएं
इस साल 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 23 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थीं। वहीं 12वीं की परीक्षाएं 21 फरवरी से 20 मार्च 2026 के बीच संपन्न हुईं। परीक्षाएं समाप्त होने के बाद से ही छात्र अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए Uttarakhand Board of School Education की वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाएं। “RESULTS/ADMIT CARDS” सेक्शन में जाकर “HIGH SCHOOL AND INTERMEDIATE MAIN EXAM 2026” चुनें। फिर “View Result” पर क्लिक कर कक्षा चुनें, रोल नंबर और कोड दर्ज करें। इसके बाद मार्कशीट स्क्रीन पर दिखेगी, जिसे छात्र डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।
पिछले साल कैसा रहा था परिणाम
अगर पिछले साल की बात करें, तो 2025 में UBSE ने 19 अप्रैल को रिजल्ट घोषित किया था। 10वीं का कुल पास प्रतिशत 90.77% रहा था, जिसमें 88.20% लड़के और 93.25% लड़कियां सफल रही थीं। वहीं 12वीं में कुल 83.23% छात्र पास हुए थे। इसमें 7,575 छात्रों ने डिस्टिंक्शन हासिल किया, जबकि बड़ी संख्या में छात्रों ने फर्स्ट और सेकंड डिवीजन में सफलता पाई थी।
जल्द खत्म होगा इंतजार
इस साल भी उम्मीद की जा रही है कि रिजल्ट अप्रैल के मध्य या अंत तक जारी किया जा सकता है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें और किसी भी अफवाह से बचें।


