Vaibhav Suryavanshi Education: बोर्ड परीक्षा छोड़ी, क्रिकेट में बनाया नाम, कम उम्र में ही हासिल की बड़ी दौलत

Vaibhav Suryavanshi Education: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में 680 रन और 65 छक्कों के साथ ऑरेंज कैप जीतकर क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया है।

Akriti Pandey
Published on: 29 May 2026 1:21 PM IST (Updated on: 29 May 2026 1:21 PM IST)
Vaibhav Suryavanshi Education
X

Vaibhav Suryavanshi Education

Vaibhav Suryavanshi Education: भारतीय क्रिकेट के युवा और उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। महज 15 साल की उम्र में उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में ऐसा प्रदर्शन किया है, जिसने बड़े-बड़े दिग्गज खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है। उनकी बेखौफ बल्लेबाजी की चर्चा अब सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट जगत में भी हो रही है।

IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन

इस सीजन में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi IPL) ने कुल 680 रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम की है। उन्होंने विराट कोहली, रोहित शर्मा, हेनरिक क्लासेन और शुभमन गिल जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की है। खास बात यह है कि उन्होंने यह रन बेहद आक्रामक अंदाज में बनाए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में वैभव ने मात्र 29 गेंदों पर 97 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। उनकी इस पारी को आईपीएल इतिहास की सबसे विस्फोटक पारियों में से एक माना जा रहा है।

एक सीजन में छक्कों का नया रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन में छक्कों की झड़ी लगा दी है। उन्होंने अब तक कुल 65 छक्के जड़ दिए हैं, जो एक रिकॉर्ड बन चुका है। SRH के खिलाफ ही उन्होंने एक मैच में 12 छक्के लगाए। इस दौरान उन्होंने वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल का 59 छक्कों का पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। इसके साथ ही वे आईपीएल इतिहास में एक सीजन में 60 से ज्यादा छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उनके कुल 680 रनों में से 610 रन सिर्फ बाउंड्री के जरिए आए हैं। इसमें 65 छक्कों से 390 रन और 55 चौकों से 220 रन शामिल हैं। बाकी रन उन्होंने तेजी से दौड़कर पूरे किए हैं, जो उनकी फिटनेस और खेल समझ को भी दर्शाता है।Vaibhav Suryavanshi

पढ़ाई छोड़ क्रिकेट को चुना (Vaibhav Suryavanshi Education)

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi Education) अभी केवल 15 साल के हैं और इस साल वे 10वीं कक्षा में पढ़ रहे थे। हालांकि, क्रिकेट के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने बोर्ड परीक्षा छोड़ने का फैसला लिया। वर्तमान में वे बिहार के ताजपुर स्थित मॉडेस्टी स्कूल के छात्र हैं और केवल 9वीं कक्षा तक की पढ़ाई पूरी कर चुके हैं।

कम उम्र में करोड़ों की कमाई (Vaibhav Suryavanshi Networth)

वैभव का IPL सफर पिछले साल नीलामी से शुरू हुआ था। तब राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 30 लाख रुपये के बेस प्राइस से बढ़ाकर 1.1 करोड़ रुपये में खरीदा था। इसके बाद फ्रेंचाइजी ने उन्हें टीम में बनाए रखा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी मौजूदा नेट वर्थ लगभग 2.5 से 3 करोड़ रुपये के बीच आंकी जा रही है। इतनी कम उम्र में इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल करना उन्हें भारतीय क्रिकेट का सबसे चमकता हुआ युवा सितारा बना रहा है।

वैभव सूर्यवंशी का यह प्रदर्शन आने वाले समय में भारतीय क्रिकेट के लिए एक मजबूत संकेत माना जा रहा है और सबका ये भी मानना है कि भविष्य के लिए एक नया सुपरस्टार तैयार हो रहा है।

Akriti Pandey

Akriti Pandey

Content Writer Mail ID - akritipandey7897@gmail.com

Akriti Pandey is a Education & job Desk Content Writer at Newstrack.com.

Next Story