Bihar Police Constable: आ गयी बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 की एग्जाम सिटी स्लिप, डायरेक्ट csbc.bihar.gov.in लिंग से करें डाउनलोड

Bihar Police Constable Exam City 2025: बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती एग्जाम के लिए सिटी स्लिप जारी कर दी गयी है। इसपे अभ्यर्थी अपनी परीक्षा शहर की जानकारी देख सकते हैं।

Sonal Verma
Published on: 20 Jun 2025 11:24 AM IST (Updated on: 20 Jun 2025 11:26 AM IST)
Bihar Police Constable: आ गयी बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 की एग्जाम सिटी स्लिप, डायरेक्ट csbc.bihar.gov.in लिंग से करें डाउनलोड
X

CSBC Bihar Police Constable Exam City Slip2025 Released: बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती एग्जाम के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए खास खबर है। सीएसबीसी ने एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती एग्जाम सिटी स्लिप (CSBC Bihar Police Constable Exam City Slip 2025 Download Link) देखने के लिए अभ्यर्थी सीएसबीसी की आधिकारिक वेबसाइट (CSBC Official Website) csbc.bihar.gov.in पर जा सकते हैं। यहां उन्हें अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और भर्ती फॉर्म में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की जरुरत पड़ेगी।


बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती एग्जाम कब आयेगा एडमिट कार्ड? (CSBC Bihar Police Constable Exam 2025 Admit Card Date)

अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड बिहार पुलिस कांस्टेबल एग्जाम डेट ( CSBC Bihar Police Constable 2025 Exam Date) से 7 दिन पहले जारी किये जायेंगे। एडमिट कार्ड का लिंग एक्टिव (CSBC Bihar Police Constable 2025 Exam Admit Card Download Link) होते ही अभ्यर्थी इसे ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनोड कर सकेंगे।

बिहार पुलिस कांस्टेबल एग्जाम सिटी स्लिप कैसे डाउनलोड करें ( How to Download CSBC Bihar Police Constable Exam City Slip 2025)

-सबसे सबसे CSBC की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाएं।

-अब Bihar Police Constable Exam City Slip 2025 Download Link पर क्लिक करें।

-यहां Advt 01/2025 Written Exam – candidate information में रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर इन दोनों तरीकों से आप अपने एडमिट कार्ड चेक कर सकते हैं।

-रजिस्ट्रेशन आईडी या मोबाइल नंबर भरने के बाद आपको जन्मतिथि भरने के बाद कैप्चा कोड भरना होगा।

-सब्मिट करते ही आपकी स्क्रीन पर एग्जाम सिटी स्लिप आ जाएगी।

-इसका प्रिंट आउट निकालकर रख लें।


ऐसे होगा चयन (Bihar Constable Bharti 2025 Selection Process)

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा 100 नंबर की होगी। इसमें अभ्यर्थियों को केवल क्वालिफाइंग मार्क्स चाहिए होंगे। लिखित परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जायेगा। इस भर्ती में इंटरव्यू नहीं होगा। फाइनल मेरिट सिर्फ फिजिकल टेस्ट के आधार पर बनेगी। अभ्यर्थियों का रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, नाम, पिता का नाम, आदि डिटेल्स एडमिट कार्ड पर दी गई होंगी। हॉल टिकट डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थी इसका प्रिंट आउट निकाल लें। अगर आपके पास एडमिट कार्ड नहीं है तो परीक्षा केंद्र पर एंट्री नहीं मिलेगी। प्रवेश पत्र आपको ऑनलाइन ही डाउनलोड करने होंगे।

ये है लिखित परीक्षा का पैटर्न(Bihar Constable Bharti 2025 Written Exam Pattern)

-कुल- 100 प्रश्न

-हर सही उत्तर पर- 1 अंक

-समय- 2 घंटे

-लेवल- बिहार बोर्ड 10वीं का

-विषय- हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान, सामान्य ज्ञान व समसामयिक घटनाएं

1 / 3
Your Score0/ 3
Sonal Verma

Sonal Verma

Mail ID - discoversonal@gmail.com

Next Story