JoSAA Counselling 2025: JoSAA कांउसलिंग राउंड-2 का सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी, josaa.nic.in लिंक पर तुरंत करें चेक

JoSAA Counselling 2025: इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन के लिए जोसा काउंसलिंग राउंड-2 का सीट अलॉटमेंट लिस्ट आज जारी हो गई है।

Sonal Verma
Published on: 25 Jun 2025 11:55 AM IST (Updated on: 25 Jun 2025 6:48 PM IST)
JoSAA Counselling 2025 Round-2 Seat Allotment List
X

JoSAA Counselling 2025 Round-2 Seat Allotment List

JoSAA Counselling 2025: ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) आईआईटी, एनआईटी व अन्य संस्थानों में एडमिशन के लिए आज राउंड-2 का सीट अलॉटमेंट आज जारी हो गई है। जानकारी के मुताबिक, जोसा की आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर सीट अलॉटमेंट की लिस्ट (JoSAA Counselling 2025 Round-2 Seat Allotment List PDF Download Online) आज शाम अपलोड कर दी गई है। इच्छुक उम्मीदवारों को ऑनलाइन रिपोर्टिंग करने के साथ-साथ तय समय में सीट स्वीकार करके शुल्क का भुगतान करना होगा। इस साल इंजीनियरिंग कॉलेजों में कुल 62,85 सीटें JoSAA काउंसलिंग के जरिए भरनी हैं। इन कॉलेजों में 18,160 सीटें IITs में होंगी।


मिलेगा अपग्रेडेशन का विकल्प

जोसा कांउसलिंग में अगर कोई कैंडिडेट अलॉट की गई सीट से संतुष्ट नहीं है तो आगे के राउंड के में अपग्रेडेशन का ऑप्शन चुन सकता है। बता दें कि इस साल काउंसलिंग के माध्यम से 23 आईआईटी, 32 एनआईटी, 26 ट्रिपलआईटी और 47 जीएफटीआई में प्रवेश दिया जायेगा।

क्या है फ्रीज,फ्लॉट और स्लाइड ऑप्शन? (What is Freeze, Float and Slide Options in JoSAA Counselling 2025)

जोसा काउंसलिंग में स्टूडेंट्स को ऑनलाइन रिपोर्टिंग में फ्रीज, फ्लॉट व स्लाइड का ऑप्शन दिया जाएगा। फ्रीज, फ्लॉट व स्लाइड का ऑप्शन के बारे में स्टुडेंट्स को अच्छे सा जानकारी होनी चाहिए।

-फ्रीज- अगर स्टूडेंट प्रथम राउंड में अलॉट सीट से संतुष्ट हैं और आगे काउंसिलिंग में भाग नहीं लेना चाहते हैं तो फ्रीज विकल्प चुन सकते हैं।

-फ्लॉट एवं स्लाइड- वे स्टूडेंट्स जो आगे की काउंसलिंग में भी भाग लेना चाहते हैं, उन्हें फ्लॉट एवं स्लाइड का विकल्प चुनना होगा।

- फ्लॉट विकल्प द्वारा स्टूडेंट्स को उनके मिले हुए कॉलेज पर च्वॉइस फिलिंग के दौरान कॉलेज वरीयता सूची में भरे हुए किसी भी कॉलेज की ब्रांच में अपवर्ड मूवमेंट का एवं स्लाइड विकल्प द्वारा विद्यार्थी को उसके मिले हुए कॉलेज के ऊपर कॉलेज वरीयता सूची में भरे हुए उसी कॉलेज की ब्रांच में अपवर्ड मूवमेंट का मौका मिलेगा।


देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन के लिए जरुरी हैं ये डॉक्युमेंट्स(JoSAA Counselling 2025 Important Documents)

-कक्षा 10 की मार्कशीट/प्रमाणपत्र (जन्मतिथि प्रमाण के लिए)

-कक्षा 12 की मार्कशीट

-श्रेणी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो) – निर्धारित फॉर्मेट में

-PwD प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)

-40% से कम विकलांगता वाले उम्मीदवारों के लिए लेखन में कठिनाई संबंधी प्रमाणपत्र

-बैंक पासबुक की फोटो या कैंसिल्ड चेक

-मेडिकल सर्टिफिकेट (Annexure 7 के अनुसार)

-OCI/PIO कार्ड (यदि लागू हो)

-पासपोर्ट या नागरिकता प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)

कैसे चेक करें JoSAA राउंड 2 सीट अलॉटमेंट 2025( JoSAA Round-2 Seat Allotment 2025 Check Online)

-सबसे पहले JoSAA की आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर जाएं

-होमपेज पर “View Round-2 Seat Allocation” लिंक पर क्लिक करें

-एक नया पेज खुलेगा

- इस नये पेज पर अपने JEE Main 2025 एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन भरें

-इसके बाद Login पर क्लिक करें

-आपकी JoSAA Round-2 Seta Allotment 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगी

एडमिशन के लिए जोड़े गये 7 नए संस्थान

इस बार इंजीनियरिंग में (ओर ) बेहतर शिक्षा देने के उद्देश्य से 7 नए कॉलेज जोड़े गये हैं। तो अब कुल 128 कॉलेजों में एडमिशन लिया जा सकता है। इस लिस्ट में IIT, NIT, IIIT, IISc बैंगलोर के अलावा नए संस्थान नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (NIELIT) गोरखपुर, राजस्थान, पटना, रोपड़, राजीव गांधी नेशनल एविएशन यूनिवर्सिटी अमेठी, इस्लामिक यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, जम्मू और कश्मीर और जीएस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस, इंदौर शामिल हैं। एडमिशन संबंधी अधिक जानकारी के लिए स्टूडेंट्स JoSAA की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

1 / 5
Your Score0/ 5
Sonal Verma

Sonal Verma

Mail ID - discoversonal@gmail.com

Next Story