UGC NET June Result 2025: जारी होने वाला है यूजीसी नेट जून 2025 का रिजल्ट, यहां से तुरंत चेक करें अपना परिणाम

UGC NET June Result 2025: यूजीसी नेट जून 2025 का रिजल्ट कल जारी होने वाला है। अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट ugc.net.ac.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे।

Sonal Verma
Published on: 21 July 2025 7:28 PM IST
UGC NET June 2025 result
X

UGC NET June 2025 result

UGC NET June Result 2025: अगर आप यूजीसी नेट जून के एग्जाम में शामिल हुए हैं और रिजल्ट का इंतजार कर हैं तो ये खबर आपके लिए है। जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से कल यानी 22 जुलाई 2025 को जून सेशन के यूजीसी नेट एग्जाम का रिजल्ट घोषित ( UGC NET June Result 2025 Released Date and Time) किया जाएगा। नतीजे नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जारी किए जाएंगे, जिसे परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि के जरिए चेक कर सकेंगे। बता दें कि, देश भर में निर्धारित केंद्रों पर एग्जाम का आयोजन राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से 25 जून से 29 जून के बीच किया गया था।

NTA ने एक्स पर किया एनाउंस

हाल ही में यूजीसी नेट जून एग्जाम 2025 रिजल्ट की घोषणा एनटीए की ओर से अपने सोशल मीडिया अकाउंट, एक्स पर एक पोस्ट करके की गई है। इस पोस्ट के अनुसार, जून सत्र के लिए यूजीसी नेट 2025 रिजल्ट 22 जुलाई, 2025 को जारी किया जाएगा।

ऐसे चेक करें रिजल्ट (UGC NET June Result 2025 Download)

- आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं

- होम पेज पर दिए गए यूजीसी नेट जून 2025 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें

- अब रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज कर सबमिट करें.

- रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा

- अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें

रिजल्ट के साथ जारी हो सकती है फाइनल आंसर-की (UGC NET June Final Answer Key 2025)

यूजीसी नेट जून एग्जाम 2025 की प्रोविजनल आंसर-की 5 जुलाई को जारी की गई थी और इस पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए अभ्यर्थियों को 6 से 8 जुलाई तक का समय दिया गया था। सूचना है कि रिजल्ट के साथ एनटीए फाइनल आंसर-की भी जारी कर सकता है।

परिणाम के साथ ही फाइनल आंसर-की और कट-ऑफ जारी किए जाएंगे। केवल सहायक प्रोफेसर और जेआरएफ + सहायक प्रोफेसर दोनों के लिए कट-ऑफ श्रेणीवार और विषयवार जारी की जाएगी।

बता दें कि UGC-NET एग्जाम का आयोजन भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में ‘जूनियर रिसर्च फेलोशिप प्रदान करने और सहायक प्रोफेसर पात्रता और पीएचडी कोर्स में दाखिले के लिए साल में बार किया जाता है। यूजीसी नेट परिणामों का कोई पुनर्मूल्यांकन या पुनर्जाँच नहीं होती है।

1 / 8
Your Score0/ 8
Sonal Verma
ABOUT THE AUTHOR

Sonal Verma

Former Content Writer Mail ID - discoversonal@gmail.comdiscoversonal@gmail.com

Sonal Verma is a former Reporter at Newstrack.com.

Next Story