TRENDING TAGS :
अभ्यर्थी ध्यान दें! यूपी पुलिस भर्ती में बड़ा बदलाव, ऐसे होगा OTR Process, जल्द आयेगी वैकेंसी
UP Police OTR 2025: यूपी पुलिस भर्ती में आवेदन करने की प्रक्रिया में कुछ बदलाव हुआ है।
UP Police OTR Process
UP Police OTR 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर है। यूपी पुलिस भर्ती में आवेदन करने की प्रक्रिया में कुछ बदलाव हुआ है। अब यूपी पुलिस में कांस्टेबल और इंस्पेक्टर जैसे पदों के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को One Time Registration (OTR) करना अनिवार्य कर दिया गया है। यह नई व्यवस्था 31 जुलाई 2025 से लागू हो गई है। इस नई व्यवस्था के लागू होने से पहले उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए हर बार अपनी पूरी डिटेल्स भरनी होती थी लेकिन अब उम्मीदवारों को हर बार अलग-अलग फार्म भरने की जरूरत नहीं पड़ेगी। एक बार OTR करने के बाद उम्मीदवार सभी पदों के लिए आसानी से आवेदन कर सकेंगे। इच्छुक उम्मीदवार उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
इसलिए हुआ बदलाव
भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी, आसान और तेज बनाने के उद्देश्य से OTR प्रणाली लागू की गई है। इस बदलाव के लागू होते ही अभ्यर्थियों को बार-बार डाक्यूमेंट्स अपलोड करने या जानकारी दोहराने की जरूरत नहीं पड़ेगी। साथ ही, उम्मीदवारों की जानकारी एक ही जगह सुरक्षित रहेगी।
ऐसे करें One Time Registration (OTR)
- प्रत्येक उम्मीदवार को एक यूनिक ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर के साथ रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- केवल मेट्रिकुलेशन/ हाई स्कूल प्रमाणपत्र में मौजूद जानकारी ही वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) के लिए मान्य माने जाएंगे।
-पंजीकरण प्रक्रिया के दौरान आवेदक का जो नाम अंकित होगा, लिंग और जन्म तिथि मेट्रिकुलेशन/हाई स्कूल प्रमाणपत्र में दी गई जानकारी से पूर्णतः मेल खाना चाहिए।
रजिस्ट्रेशन के लिए ये डॉक्यूमेंट्स हैं जरूरी (UP Police Recruitment 2025 Registration Important Documents)
रजिस्ट्रेशन के लिए एक वैलिड ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर अनिवार्य है। इसके अलावा, केवल 10वीं और 12वीं के सर्टिफिकेट ही मान्य होंगे। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इन प्रमाण पत्रों में दर्ज नाम और जन्मतिथि एक समान होनी चाहिए, ताकि रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में किसी तरह की त्रुटि न हो।
जल्द आयेगी यूपी पुलिस वैकेंसी(UP Police Recruitment 2025 Date)
बोर्ड की ओर से जल्द ही 24,000 से अधिक पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। OTR प्रक्रिया को समय रहते पूरा करना जरूरी है ताकि आने वाली भर्तियों में बिना किसी देरी के आवेदन किया जा सके।


