TRENDING TAGS :
3 Idiots 2 Movie: क्या 3 इडियट्स के सीक्वल में नजर आएंगे 4 इडियट, बताया राजकुमार हिरानी ने
3 Idiots Sequel Update: आमिर खान की फिल्म 3 इडियट्स 2 के सीक्वल पर अपडेट आया है, चलिए जानते हैं फिल्म को लेकर क्या कहा है राजकुमार हिरानी ने
3 Idiots 2 Update By Rajkumar Hirani (Image Credit- Social Media)
3 Idiots 2 Update: 3 इडियट्स फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली फिल्मों में से एक है। इस फिल्म के कॉमिक टाइमिंग, कहानी से लेकर फिल्म के गानों तक को दर्शकों ने काफी सराह है। ये सिर्फ एक फिल्म नहीं थी। बल्कि उन युवाओं के लिए एक इमोशन था, जो अपने सपनों को भूलकर घरवालों की दबाव में एक ऐसा करियर चुन लेते हैं, जो उनको पसंद नहीं होता है, उसके बाद फिर वो अपने आप को भूलकर एक ऐसी जिंदगी जीते हैं, जो उनके लिए बनी ही नहीं होती है। कई छात्र तो इस तनाव को सहन नहीं कर पाते हैं और वो जिंदगी की जंग ही हार जाते हैं। इस फिल्म ने बच्चों से लेकर बड़े और बूढ़ों सभी को प्रभावित किया था। फिल्म 2009 में रिलीज हुई थी। आज फिल्म को रिलीज हुए 17 साल हो गए हैं अब जाकर इसके सीक्वल पर मेकर्स ने काम करना शुरू कर दिया है। 3 Idiots के सीक्वल पर अपडेट आमिर खान ने अप्रैल महीने में ही दे दिया था। तो वहीं फिल्म की कहानी पर राजकुमार हिरानी जोकि फिल्म के डायरेक्टर हैं, उन्होंने अपडेट दिया है।
क्या 3 इडियट्स 2 में होंगे चार इडियट्स (3 Idiots 2 Plot Update By Rajkumar Hirani)-
काफी समय से ऐसी खबरें आ रही थी कि इस बार दर्शकों को 3 Idiots के सीक्वल में तीन नहीं बल्कि चार इडियट्स देखने को मिलेंगे। यानि आमिर खान, आर.माधवन और शरमन जोशी के साथ एक और बॉलीवुड का सितारा जुड़ने वाला है। और इसके लिए विक्की कौशल का नाम काफी समय से खबरों में आ रहा था। अब जाकर इस पर अपडेट सामने आया है।
हालहि में अपने द्वारा दिए हुए एक इंटरव्यू में फिल्म के निर्देशक राजकुमार हिरानी ने बताया कि कि फिल्म में कोई "चौथा बेवकूफ" नहीं होगा। फिल्म निर्माता ने बताया कि प्रोजेक्ट फिलहाल लेखन चरण में है और अभी तक केवल शुरुआती ड्राफ्ट पर ही चर्चा हुई है। हिरानी ने आमिर खान, आर माधवन और शरमन जोशी के साथ सीक्वल में किसी नए किरदार के शामिल होने की अटकलों को भी खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि फिल्म '3 इडियट्स' ही रहेगी और मूल फिल्म की घटनाओं के कई साल बाद इस प्रिय तिकड़ी की कहानी को आगे बढ़ाएगी। जिससे क्लियर होता है कि 3 इडियट्स के सीक्वल में पुरानी कास्ट ही नजर आने वाली है।


