Rajkumar Hirani की कौन-सी फिल्म S S Rajamouli को पसंद है? जानिए

Rajkumar Hirani Movies: राजकुमार हिरानी की जानें कौन सी फिल्म के फैन हैं एस.एस. राजामौली ? बताया 21वीं सदी की अपनी ऑल टाइम फेवरेट फिल्म

Shikha Tiwari
Published on: 12 Aug 2026 1:00 PM IST
Rajkumar Hirani Which Movie Likes S S Rajamouli
X

Rajkumar Hirani Which Movie Likes S S Rajamouli (Image Credit- Social Media)

Rajkumar Hirani New Movie: राजकुमार हिरानी भारतीय सिनेमा के सबसे पसंदीदा फिल्ममेकर्स में से एक हैं और उन्होंने अब तक कई बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। ‘मुन्ना भाई एम.बी.बी.एस.’, ‘लगे रहो मुन्ना भाई’, ‘3 इडियट्स’, ‘पीके’, ‘संजू’ और ‘डंकी’ जैसी फिल्मों के साथ उनका 100% सुपरहिट ट्रैक रिकॉर्ड रहा है।

राजकुमार हिरानी कौन-सी फिल्म एस एस राजामौली को पसंद है (Rajkumar Hirani Which Movie Likes S S Rajamouli)-

एस. एस. राजामौली ने बताया है कि ‘मुन्ना भाई एम.बी.बी.एस.’ 21वीं सदी की उनकी पसंदीदा फिल्म है। फिल्ममेकर ने राजकुमार हिरानी के यूनिक कॉन्सेप्ट की तारीफ करते हुए कहा कि इस फिल्म ने उन्हें पूरी तरह से अपनी ओर खींच लिया था। राजकुमार हिरानी के लिए यह वाकई एक बड़ी तारीफ है। देशभर के दर्शक उनके काम, विजन और कहानी कहने के अंदाज को पसंद करते हैं और अब भारत के सबसे बड़े फिल्ममेकर्स में से एक एस. एस. राजामौली भी उनके बड़े फैन के तौर पर सामने आए हैं।

उनकी सभी फिल्में दर्शकों की पसंद रही हैं, लेकिन ‘बाहुबली’ के निर्देशक एस. एस. राजामौली के लिए ‘मुन्ना भाई एम.बी.बी.एस.’ ऑल टाइम फेवरेट है।

बता दें कि ‘मुन्ना भाई एम.बी.बी.एस.’ साल 2003 में रिलीज हुई थी और यह राजकुमार हिरानी की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म थी। फिल्म में संजय दत्त, ग्रेसी सिंह, अरशद वारसी, बोमन ईरानी, जिमी शेरगिल और रोहिणी हट्टंगड़ी जैसे कलाकार नजर आए थे। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों दोनों का शानदार रिस्पॉन्स मिला था। साल 2004 में इसे बेस्ट पॉपुलर फिल्म प्रोवाइडिंग होलसम एंटरटेनमेंट के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी मिला था।

इसके अलावा, राजकुमार हिरानी ने हाल ही में ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ के साथ डिजिटल डेब्यू किया है। शो में उनके बेटे वीर हिरानी के साथ अरशद वारसी नजर आए हैं। शो को शानदार रिस्पॉन्स मिला और यह जियोहॉटस्टार के इतिहास का सबसे बड़ा शो बन गया। इसके साथ ही यह प्लेटफॉर्म पर किसी स्क्रिप्टेड शो का अब तक का सबसे बड़ा ओपनर भी बना। साइबरक्राइम, कॉमेडी और थ्रिलर के अनोखे कॉम्बिनेशन वाले इस शो ने वीकेंड पर सबसे ज्यादा बिंज-वॉच किया जाने वाला शो बनने का रिकॉर्ड बनाया। यह शो हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, बंगाली, मराठी और कन्नड़ समेत सात भाषाओं में ट्रेंड कर चुका है और फिलहाल जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहा है।

Shikha Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shikha Tiwari

Entertainment Desk Mail ID - iamshikha712@gmail.comiamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story