Salman Khan व Nayanthara की फिल्म SVC 63 की 4 खास बातें, सुन झूम उठेंगे फैंस

Salman Khan-Nayanthara Film SVC 63: सलमान खान और अभिनेत्री नयनतारा की अनटाइटल्ड फिल्म SVC 63 के बारे में 4 ऐसी बातें बताने वाले हैं, जिसे सुन फैंस खुशी से झूम उठेंगे।

Shivani Tiwari
Published on: 27 May 2026 9:35 PM IST
Salman Khan-Nayanthara Film SVC 63
X

Salman Khan-Nayanthara Film SVC 63

Salman Khan-Nayanthara Film SVC 63: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान पिछले कुछ समय से अपनी फिल्म SVC 63 की शूटिंग में व्यस्त चल रहें हैं, जिसमें उनके साथ साउथ की खूबसूरत अभिनेत्री नयनतारा नजर आने वालीं हैं। सलमान खान और नयनतारा की इस फिल्म को लेकर अभी से ही दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है, फिल्म से जुड़ी तरह तरह की अपडेट सामने आ रही है, ऐसे में चलिए हम आपको इस मच अवेटेड फिल्म से जुड़ी 4 ऐसी बातें बताते हैं, जिसे सुन फैंस खुशी से उछल पड़ेंगे।

सलमान खान-नयनतारा की फिल्म का दिलचस्प अपडेट

सलमान खान और नयनतारा की अपकमिंग फिल्म का ऑफिशियल ऐलान कर दिया गया है, लेकिन अब तक फिल्म के टाइटल का खुलासा नहीं किया गया है। फैंस इंतजार कर रहें हैं कि मेकर्स कब टाइटल से पर्दा उठाएंगे। इसी बीच चलिए हम आपको सलमान खान और नयनतारा की इस फिल्म से जुड़ी चार दिल अपडेट के बारे में बताते हैं -


1. सलमान खान लुक

SVC 63 फिल्म में सलमान खान का कई अलग अलग लुक देखने को मिलने वाला है, जी हां! खास बात तो यह है कि मेकर्स ने इस फिल्म के लिए धुरंधर के प्रोस्थेटिक आर्टिस्ट प्रीति शील को हायर किया है, यानी कि सलमान खान को फैंस दमदार लुक में देखेंगे।

2. अनिल कपूर आएंगे नजर

सलमान खान और नयनतारा की फिल्म की एक खास बात यह भी है कि इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर भी नजर आएंगे, जी हां! अनिल कपूर का रोल क्या होगा, इसके बारे में जानकारी नहीं मिली है, लेकिन इतना जरूर है कि अनिल कपूर फिल्म का हिस्सा हैं।

3. अनिरुद्ध रविचंदर कंपोज करेंगे म्यूजिक

सलमान खान और नयनतारा की फिल्म का म्यूजिक भी बेहद धमाकेदार होने वाला है, क्योंकि मेकर्स ने इस फिल्म के म्यूजिक की लिए अनिरुद्ध रविचंदर को हायर किया है, अनिरुद्ध रविचंदर और Thaman फिल्म का म्यूजिक कंपोज करेंगे।

4. नयनतारा का होगा एक्शन पैक्ड रोल

सलमान खान की इस अपकमिंग फिल्म की खास बात यह है कि इस फिल्म में अभिनेत्री नयनतारा का एक्शन पैक्ड रोल होने वाला है, जिस तरह उनका अंदाज जवान मूवी में देखने को मिला था, वैसे ही इस फिल्म में भी वे धमाकेदार एक्शन करते दिखाईं देंगी।

कब रिलीज होगी सलमान खान की ये फिल्म

बताते चलें कि, सलमान खान और नयनतारा की ये फिल्म हाई एक्शन फिल्म होने वाली है। सलमान खान और नयनतारा के अलावा इस फिल्म में अरविंद स्वामी और राजपाल यादव भी नजर आएंगे। फिल्म को नेशनल अवॉर्ड विनर वामसी पेडिपल्ली निर्देशित कर रहें हैं। दिल राजू द्वारा प्रोड्यूस की जा रही ये फिल्म अगले साल ईद पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story