Aakhri Sawal Vs Pati Patni Aur Woh Do, थिएटर्स में छिड़ेगी बड़ी जंग, कौन जीतेगा दर्शकों का दिल?

Aakhri Sawal Vs Pati Patni Aur Woh Do: 15 मई यानी कि कल बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्में आपस में टकराने वालीं हैं, आइए जानते हैं कौन सी फिल्म बाजी मारेगी।

Shivani Tiwari
Published on: 14 May 2026 9:37 PM IST
Aakhri Sawal Vs Pati Patni Aur Woh Do, थिएटर्स में छिड़ेगी बड़ी जंग, कौन जीतेगा दर्शकों का दिल?
X

Aakhri Sawal Vs Pati Patni Aur Woh Do: 15 मई का दिन मूवी लवर्स के लिए बेहद शानदार होने वाला है, क्योंकि इस दिन दो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के लिए तैयार हैं, ऐसे में दर्शकों के बीच यह भी बातें हो रहीं हैं कि आखिर दोनों फिल्मों में कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारेगी। 15 मई यानी कि कल थिएटरों में संजय दत्त की "आखिरी सवाल" और आयुष्मान खुराना की फिल्म "पति पत्नी और वो दो" रिलीज हो रही है, चलिए जानते हैं कि एडवांस बुकिंग के हिसाब से दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन कर सकती हैं।

आखिरी सवाल वर्सेज पति पत्नी और वो दो

संजय दत्त की फिल्म आखिरी सवाल 15 मई को रिलीज हो रही है और इसी के साथ ही आयुष्मान खुराना की फिल्म पति पत्नी और वो दो भी रिलीज हो रही है, दोनों फिल्मों की एडवांस बुकिंग हाल ही में शुरू की गई, और अब जो एडवांस बुकिंग के आंकड़े सामने आ रहें हैं, उसके हिसाब से यह भी पता चल चुका है कि दोनों फिल्मों में कौन सी फिल्म बाजी मार सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पति पत्नी और वो दो फिल्म अपनी ओपनिंग डे पर लगभग 4-5 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर सकती है, वहीं आखिरी सवाल मूवी की बात करें तो इसका फर्स्ट डे कलेक्शन 2 करोड़ रुपए आंका जा रहा है। यानी कि दोनों फिल्मों में पति पत्नी और वो दो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करेगी।


संजय दत्त की आखिरी सवाल

संजय दत्त की अपकमिंग फिल्म आखिरी सवाल की कहानी के बारे में बताएं तो बाबरी मस्जिद, महात्मा गांधी और देश में लागू हुई इमरजेंसी जेसी मुद्दों पर सवाल उठाया गया है। फिल्म में संजय दत्त के साथ नमाशी चक्रवर्ती, अमित साध और समीरा रेड्डी मुख्य किरदारों में हैं, इस फिल्म का निर्देशन अभिजीत मोहन वारंग ने किया है।

आयुष्मान खुराना की पति पत्नी और वो दो

आयुष्मान खुराना की फिल्म पति पत्नी और वो दो मूवी एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें आयुष्मान खुराना के साथ ही सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी नजर आएंगी। मुदस्सर अजीज द्वारा इस फिल्म को निर्देशित किया गया है। फिल्म की कहानी आयुष्मान खुराना जो प्रजापति पांडे का किरदार निभा रहें हैं, उनके इर्द गिर्द घूमती है, जो बीवी होने के बाद भी दो हसीनाओं के चक्कर में पड़े हैं।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story