Aamir Khan Ki Shaadi: आमिर खान ने खुद किया कंफर्म, 5 जुलाई को गौरी संग करेंगे विवाह

Aamir Khan Ki Shaadi: आमिर खान अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ 5 जुलाई को विवाह करने वाले हैं, इस खबर को उन्होंने खुद कंफर्म कर दिया है।

Shivani Tiwari
Published on: 4 Jun 2026 4:03 PM IST
Aamir Khan Ki Shaadi: आमिर खान ने खुद किया कंफर्म, 5 जुलाई को गौरी संग करेंगे विवाह
X

Aamir Khan-Gauri Spratt Ki Shaadi: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान अपनी निजी जिंदगी की वजह से खबरों में बनें हुए हैं, दरअसल हाल ही में खबरें आईं कि 60 साल के आमिर खान अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ अपने रिश्ते को एक कदम आगे बढ़ाने वाले हैं। आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की खबरें जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन देने लगे, हालांकि ज्यादातर यूजर्स आमिर खान की आलोचना करते नजर आ रहें हैं, वहीं अब आमिर खान ने खुद गौरी संग अपनी शादी को कंफर्म कर दिया है।

आमिर खान ने अपनी शादी की खबर को किया कंफर्म

बीते दिन बॉलीवुड गलियारों में आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की खबरों ने जबरदस्त तूल पकड़ा था, हालांकि इनकी शादी को लेकर ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं आया था, लेकिन अब आमिर खान ने खुद इस खबर को कंफर्म कर दिया है, उन्होंने खुद बताया कि वे गौरी स्प्रैट संग 5 जुलाई को विवाह करने वाले हैं।


आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग शादी की खबर की पुष्टि करते हुए कहा, "मैं अभी अमेरिका में हूं। शादी की खबर सच है। अमेरिका से वापस आकर शादी करूंगा, हमारी शादी 5 जुलाई को होगी।" बता दें कि आमिर खान और गौरी स्प्रैट ने पिछले साल अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था, आमिर खान ने अपने जन्मदिन पर ही गौरी को मीडिया से रूबरू करवाया था, मीडिया से मिलवाने से पहले आमिर खान ने गौरी को सलमान खान और शाहरुख खान से मिलवाया था। उसके बाद से ही इवेंट हो या कोई फंक्शन या फिल्म स्क्रीनिंग आमिर खान अपनी लेडी लव गौरी के साथ ही नजर आते हैं।

आमिर खान तीसरी बार बनेंगे दूल्हा

आमिर खान तीसरी बार शादी रचाएंगे, इससे पहले उन्होंने रीना दत्ता और किरण राव को अपनी दुल्हन बनाया था, दोनों बीवियों से आमिर खान का तलाक हो चुका है, लेकिन इनके बीच दोस्ती आज भी बरकरार है। आमिर खान के तीन बच्चे हैं, जुनैद खान, ईरा खान और आजाद खान। वहीं अब आमिर खान तीसरी बार गौरी के साथ नई जिंदगी की शुरुआत करने जा रहें हैं। आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी 5 जुलाई को एक प्राइवेट सेरेमनी में होगी।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story