TRENDING TAGS :
Aamir Khan Gauri Spratt Marriage:आमिर खान गौरी स्प्रेट संग कब और कैसे करेंगे शादी,कौन होगा शामिल
Aamir Khan Gauri Spratt Court Marriage: आमिर खान करने जा रहे हैं अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी, जाने कैसे होगी शादी
Aamir Khan Gauri Spratt Court Marriage (Image Credit- Social Media)
Aamir Khan Gauri Spratt Marriage: बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान जोकी इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। आमिर खान की पहले से ही 2 शादियां हो चुकी हैं। दोनों पत्नी से बच्चे भी हैं। बेटी की शादी हो चुकी है और एक बेटा फिल्मों में डेब्यू कर चुका है। तो वही दूसरा बेटा पढाई कर रहा है। अब जाकर आमिर खान तीसरी शादी गौरी स्प्रैट के साथ करने जा रहे हैं। आमिर खान ने बताया कैसे करेंगे गौरी स्प्रैट संग शादी
आमिर खान गौरी स्प्रैट के साथ करेंगे कोर्ट मैरिज (Aamir Khan Gauri Spratt Court Marriage)-
आमिर खान 5 जुलाई को अपनी पार्टनर गौरी स्प्रैट से शादी करने जा रहे हैं। आमिर खान ने बताया, "यह घर पर ही एक बहुत ही साधारण रजिस्टर्ड शादी होगी, जिसमें सिर्फ़ दोनों परिवार और बहुत करीबी दोस्त शामिल होंगे। हम दोनों इसे बहुत ही सादा रखना चाहते हैं।"
गौरी स्प्रैट क्या करती हैं (Gauri Spratt Profession)-
लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, गौरी ने ब्लू माउंटेन स्कूल में पढ़ाई की और 2004 में यूनिवर्सिटी ऑफ आर्ट्स लंदन से एफडीए स्टाइलिंग एंड फोटोग्राफी का फैशन कोर्स पूरा किया। प्रोफाइल के मुताबिक, वह वर्तमान में मुंबई में बीबीब्लंट सैलून चलाती हैं। खबरों के अनुसार, उनका एक सात साल का बच्चा है।
आमिर खान की पत्नियों के बारे में (Aamir Khan Wife)-
आमिर खान ने 1986 में अपनी बचपन की प्रेमिका रीना दत्ता से एक गुप्त और निजी समारोह में शादी की। उनके एक बेटा जुनैद और एक बेटी इरा हैं। जुनैद फिल्म उद्योग में आ चुके हैं, जबकि इरा मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता की पैरोकार हैं।
इस दंपति का 16 साल के वैवाहिक जीवन के बाद 2002 में तलाक हो गया। आमिर खान ने 2005 में किरण राव से शादी की थी। दोनों की मुलाकात 2001 में आई फिल्म 'लगान' के सेट पर हुई थी, जहां किरण राव सहायक निर्देशक थीं। उनका तलाक 2021 में हुआ।
वे सरोगेसी के माध्यम से जन्मे अपने बेटे आज़ाद की सह-पालन-पोषण की जिम्मेदारी निभाना जारी रखते हैं।


