Aamir Khan Mahabharat: आमिर खान के ड्रीम प्रोजेक्ट महाभारत पर बड़ा अपडेट, पढ़ें

Aamir Khan Film Mahabharat: आमिर खान महाभारत पर फिल्म बना रहें हैं, वहीं अब इसकी शूटिंग पर भी अपडेट आ गई है, आइए जानते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 26 May 2026 7:38 PM IST
Aamir Khan Film Mahabharat
X

Aamir Khan Film Mahabharat (Photo- Social Media)

Aamir Khan Film Mahabharat: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहलाने वाले आमिर खान के फैंस इंतजार कर रहें हैं कि उनकी अगली फिल्म कौन सी होगी, लेकिन अब तक आमिर खान द्वारा कुछ भी जानकारी नहीं दी गई है, हालांकि देखा जाए तो उनकी पाइपलाइन में कई फिल्में हैं, जिसमें से उनका एक ड्रीम प्रोजेक्ट महाभारत भी है। आमिर खान अपने इस ड्रीम प्रोजेक्ट को लेकर चर्चाओं में हैं, लेकिन उनका कहना है कि वे अपनी इस फिल्म पर कोई भी जल्दबाजी नहीं करना चाहते, वे इसे आराम से और बहुत ही बड़े स्तर पर बनाना चाहते हैं, लेकिन अब महाभारत फिल्म से जुड़ी ऐसी अपडेट मिली है, जिसे सुन फैंस खुशी से उछल पड़ेंगे, आइए जानते हैं।

आमिर खान की महाभारत की शूटिंग कब होगी शुरू

याद दिला दें कि आमिर खान आखिरी बार फिल्म सितारे जमीन पर में नजर आए थे, इस फिल्म के बाद उनके प्रोडक्शन हाउस तले बनी कई फिल्में रिलीज हुईं, लेकिन सभी फ्लॉप रही। फिलहाल, अब आमिर खान अपने ड्रीम प्रोजेक्ट यानी कि महाभारत पर काम शुरू करने के लिए बेहद उत्सुक हैं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर खान की फिल्म महाभारत पर काम अगस्त महीने में शुरू किया जाएगा, आमिर खान अपने ड्रीम प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। हालांकि अब तक फिल्म के कलाकारों से जुड़ी कोई अपडेट नहीं दी गई है, लेकिन आमिर खान पहले ही बता चुके हैं कि उनकी इस फिल्म में नए चेहरों को कास्ट किया जाएगा।


महाभारत पर क्या कहा था आमिर खान ने

आमिर खान हमेशा से ही कहते आए हैं कि महाभारत उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है, इस वजह से वे इस फिल्म पर अपना पूरा समय देना चाहते हैं, ताकि फिल्म देख दर्शक निराश न हों। मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने कहा था, "ये मेरा सपना है, देखते हैं कि ये एक दिन रियलिटी बनती है या नहीं। मैं इस फिल्म को बनाना चाहता हूं, लेकिन ये बड़ी जिम्मेदारी है, मैं अक्सर ये कहता हूं, आप महाभारत को निराश कर सकते हैं, महाभारत आपको कभी निराश नहीं करेगी। अगर आप खराब काम करेंगे, तो आप इसे खराब कर देंगे। मैं ये चाहता हूं कि अगर मैं कभी ये फिल्म बनाऊं, तो उसे इस तरह से बनाऊं कि सभी भारतीयों को सच में गर्व महसूस हो। इतने सालों से हमने इतनी हॉलीवुड फिल्में देखी हैं जो बड़ी से बड़ी एंटरटेनर रही हैं, जैसे अवतार... दुनिया ने इसे देखा है, लेकिन महाभारत इन सबकी मां है, तो मुझे लगता है कि भारतीयों को इसे लेकर गर्व करना चाहिए। मैं अपना समय ले रहा हूं क्योंकि मैं ये सुनिश्चित करना चाहता हूं कि ये सही से बने।"

कई हिस्सों में बनेगी महाभारत

आमिर खान पहले ही प्लानिंग कर चुके हैं कि महाभारत सिर्फ एक पार्ट में नहीं, बल्कि कई पार्ट में बनाई जाएगी, क्योंकि इतनी बड़ी कहानी को एक ही पार्ट में नहीं दिखाया जा सकता। आमिर खान ने इसके लिए बहुत रिसर्च की है, बड़े से बड़े लोगों से बात की और महाभारत के बारे में जाना, देखना शानदार होने वाला है कि आमिर खान की महाभारत में कौन से एक्टर होंगे और फिल्म किस तरह पर्दे पर उतरेगी।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story