TRENDING TAGS :
Aamir Khan Wedding: 60 की उम्र में फिर घर बसाएंगे आमिर खान? गौरी स्प्रैट संग रिश्ते को देने जा रहें नया नाम
Aamir Khan Wedding: आमिर खान 60 की उम्र में अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट संग शादी के बंधन में बंधने वाले हैं, आइए जानते हैं कब।
Aamir Khan-Gauri Spratt Wedding
Aamir Khan-Gauri Spratt: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं, जी हां! दरअसल एक बार फिर उनकी शादी की खबरों ने तूल पकड़ लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आमिर खान बहुत ही जल्द अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट संग शादी के बंधन में बंधने जा रहें हैं। यदि आमिर खान की शादी की खबरें सच होती हैं तो अभिनेता तीसरी बार दुल्हा बनेंगे। हालांकि, अभी तक आमिर या उनकी टीम की ओर से इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
आमिर खान तीसरी बार रचाएंगे शादी
आमिर खान और गौरी खान पिछले काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहें हैं, आमिर खान तो कई इंटरव्यू में खुलासा कर चुके हैं कि वे अपने दिमाग में गौरी से शादी कर चुके हैं, लेकिन वहीं अब इनकी शादी से जुड़ी जो खबर सामने आ रही है, उसके मुताबिक, ये दोनों अपने रिश्ते को एक लेवल ऊपर ले जाने के बारे में सोच रहें हैं, यानी कि आमिर खान और गौरी शादी की रस्में पूरी कर हमेशा के लिए एक दूसरे के हो जाएंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी बहुत ही सिंपल तरीके से घर पर ही एक प्राइवेट सेरेमनी में होगी। आमिर और गौरी दोनों का लैविश वेडिंग करने का कोई प्लान नहीं है। इनकी शादी में कुछ करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य ही शामिल होंगे। शादी एकदम इंटीमेट होगी। वहीं अब शादी की डेट के बारे मे बताएं तो दोनों 5 जुलाई को शादी के बंधन में बंध सकते हैं। बताते चलें कि गौरी स्प्रैट और आमिर खान के बीच 14 साल का एज गैप है, जहां आमिर ने 60 साल के हैं, वहीं गौरी स्प्रैट 46 साल की हैं।
आमिर खान का दो बार हो चुका है तलाक
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी होगी, जी हां! आमिर खान का अब तक दो तलाक हो चुका है, लेकिन दिलचस्प बात तो यह है कि आमिर खान का रिश्ता आज भी उनकी दोनों Ex पत्नियों संग बेहद खास है, घर में कोई त्यौहार हो, या कुछ छोटा मोटा सेलिब्रेशन हो, उनकी दोनों Ex बीवियां मौजूद रहतीं हैं। आमिर खान की पहली शादी रीना दत्ता से 1986 में शादी हुई थी, साल 2002 में दोनों अलग हो गए थे। रीना से अलग होने के बाद आमिर खान ने 2005 में किरण राव से शादी की थी। शादी के 16 साल बाद आमिर खान ने पत्नी किरण से 2021 में तलाक ले लिया था। और अब 2026 में आमिर खान गौरी स्प्रैट संग अपना घर बसाने जा रहे हैं।


