Ragini MMS 3 में सलमान खान के साले की एंट्री, निभाएंगे ये किरदार

Ragini MMS 3 Cast: रागिनी एमएमएस 3 में सलमान खान के साले आयुष शर्मा की धमाकेदार एंट्री हो गई है।

Shivani Tiwari
Published on: 9 May 2026 6:47 PM IST
Ragini MMS 3 Cast
X

Ragini MMS 3 Cast (Photo- Social Media)

Ragini MMS 3 Cast: हॉरर फिल्म रागिनी एमएमएस की तीसरी फ्रेंचाइजी पर काम शुरू हो चुका है, फिल्म का ऐलान कुछ महीने पहले ही कर दिया गया था, और अब फिल्म से जुड़ी तरह-तरह की अपडेट भी सामने आने लगी है। बता दें कि रागिनी एमएमएस 3 में तमन्ना भाटिया और जुनैद खान लीड रोल में हैं, वहीं अब फिर एक दिलचस्प अपडेट मिली है, जिसके मुताबिक रागिनी एमएमएस 3 में सलमान खान के साले आयुष शर्मा की एंट्री हो गई है।

आयुष शर्मा की रागिनी एमएमएस 3 में एंट्री

रागिनी एमएमएस 3 फिल्म के लिए फैंस बेहद एक्साइटेड हैं, फिल्म से जुड़ी लगातार कोई न कोई अपडेट आ रही है, वहीं अब जो ताजा अपडेट मिली है, उसके मुताबिक रागिनी एमएमएस 3 में सलमान खान के साले आयुष शर्मा की एंट्री हो गई है, जी हां! आयुष शर्मा ने रागिनी एमएमएस 3 की टीम को ज्वाइन कर लिया है, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आयुष शर्मा फिल्म में तमन्ना भाटिया के ऑपोजिट नजर आएंगे, लेकिन यह भी बात सामने आई थी कि तमन्ना भाटिया के साथ जुनैद खान होंगे, ऐसे में सच क्या है, अभी के लिए कुछ कहा नहीं जा सकता, लेकिन आयुष शर्मा की धमाकेदार एंट्री फिल्म में हो चुकी है। आयुष शर्मा से पहले खबर आई थी फिल्म में नरगिस फाखरी भी नजर आएंगी। नरगिस फाखरी रागिनी एमएमएस 3 में एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाएंगी।

कब शुरू होगी रागिनी एमएमएस 3 की शूटिंग

रागिनी एमएमएस 3 की शूटिंग अब तक शुरू नहीं की गई है, क्योंकि फिल्म अभी प्री प्रोडक्शन स्टेज पर है। इस फिल्म का निर्देशन शशांका घोष करने वाले हैं, जो फ्रेडी और वीरे दी वेडिंग जैसी फिल्में बना चुके हैं और एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस बालाजी मोशन पिक्चर द्वारा इस फिल्म को प्रोड्यूस किया जाएगा।

रागिनी एमएमएस के आ चुके हैं दो पार्ट

बता दें कि हॉरर ड्रामा फिल्म रागिनी एमएमएस का पहला पार्ट 2011 में रिलीज हुआ था, जिसने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। फिल्म में राजकुमार राव और कैनाज़ मोटिवला मुझे भूमिका में थे, फिल्म का निर्देशन पवन कृपलानी ने किया था। उसके बाद साल 2014 में रागिनी एमएमएस 2 आई, जिसमें सनी लियोनी और साहिल प्रेम लीड रोल में थे और दिव्या दत्ता व अनीता हसनंदानी भी खास रोल में थीं और फिल्म का निर्देशन भूषण पटेल ने किया था। वहीं अब इतने सालों बाद रागिनी एमएमएस 3 पर काम शुरू हो चुका है, उम्मीद है कि ये फिल्म 2027 में बड़े पर्दे पर दस्तक दे सकती है।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story