TRENDING TAGS :
Aditi Sharma: कौन है एक्ट्रेस अदिति शर्मा? शादी के डेढ़ साल बाद पति पर लगाया गंभीर आरोप, क्या करते हैं पति! जानिए
TV Actress Aditi Sharma: टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी अदाकारा अदिति शर्मा ने अपने पति, सास और ननद के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज कराई है, आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है|
Aditi Sharma Husband Abhineet Kaushik (Photo- Social Media)
TV Actress Aditi Sharma: टीवी अभिनेत्री अदिति शर्मा सुर्खियों में आ गईं हैं, उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। जी हां! दरअसल अदिति शर्मा ने अपने पति, सास और ननद के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज कराई है। अदिति ने 2 साल पहले ही अभिनीत कौशिक संग शादी रचाई थी और शादी के डेढ़ साल बाद इनका रिश्ता टूटने के कगार पर है, अदिति ने अपनी पति और ससुराल वालों के खिलाफ गोरेगांव पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई है।
अदिति शर्मा ने पति और ससुराल वालों पर लगाए गंभीर आरोप
अभिनेत्री अदिति शर्मा ने मुंबई के गोरेगांव पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई है, उन्होंने अपने पति अभिनीत कौशिक और सास उर्मिला कौशिक और ननद कीर्ति कौशिक पर आरोप लगाया गया है कि तीनों ने उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान किया। साथ ही उनके साथ घरेलू हिंसा, मारपीट, गाली-गलौज, उनके चरित्र पर सवाल उठाने से लेकर उनके शादी के गहनों का गलत इस्तेमाल करने का भी आरोप लगाया गया है। अदिति शर्मा की इस शिकायत के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है, लेकिन अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
अदिति ने आरोप लगाया कि शादी के कुछ ही दिनों बाद उनके पति का व्यवहार बदलने लगा था। उन्होंने बताया कि उनके कपड़ों और दूसरी छोटी-मोटी बातों को लेकर अक्सर झगड़े होते थे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि घर के खर्चों में योगदान देने के बजाय, उनके पति उनसे अक्सर पैसे मांगते थे। सिर्फ यही नहीं, अदिति ने कहा कि उनके पति अभिनीत उनके कैरेक्टर पर शक करने लगे और उन पर आरोप लगाया कि उनका किसी के साथ अफेयर चल रहा है। वह अक्सर उनका मोबाइल फोन चेक करते थे।
कौन हैं अदिति शर्मा
अदिति शर्मा मनोरंजन जगत की बेहद ही जाना माना चेहरा हैं, वे हिंदी टेलीविजन के कई हिट शोज में नजर आ चुकीं हैं। अदिति शर्मा का जन्म 4 सितंबर 1996, नई दिल्ली में हुआ था। उन्होंने साल 2018 में टीवी सीरियल 'कलीरे' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी, इसके बाद उन्हें "ये जादू है जिन्न का", "रब से है दुआ" और "अपोलेना" जैसे सुपरहिट शोज में देखा गया। अदिति शर्मा रियलिटी शो "खतरों के खिलाड़ी 14" का भी हिस्सा रह चुकीं हैं।
अदिति शर्मा-अभिनीत कौशिक प्रेम कहानी
अदिति शर्मा और अभिनीत कौशिक की मुलाकात ऑनलाइन हुई थी, दोनों ऑनलाइन एक्टिंग क्लासेस के प्लेटफॉर्म पर मिले थे, उनकी पहली मुलाकात जून 2021 में हुई थी और कुछ समय की जान-पहचान और सालों की डेटिंग के बाद दोनों ने परिवार वालों की रजामंदी से 12 नवंबर 2024 में गुपचुप तरीके से शादी कर ली। शादी के डेढ़ साल बाद अदिति ने ससुराल वालों पर संगीन आरोप लगाए है।
क्या करते हैं अदिति शर्मा के पति अभिनीत कौशिक
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अदिति शर्मा के पति अभिनीत कौशिक एक डिजाइनर हैं और वह अभिनेत्री के करियर और काम को संभालने में भी उनकी मदद करते थे।


