Adnaan Shaikh की पत्नी की ग्लैमरस फोटो वायरल, रिद्धि जाधव से बनीं आयशा, शादी से पहले बदला था धर्म

Adnaan Shaikh Wife Ayesha Shaikh: द 50 फेम अदनान शेख की पत्नी आयशा शेख सुर्खियों में आ गईं हैं, वहीं अब सोशल मीडिया पर उनकी ग्लैमरस तस्वीर वायरल हो रही है, जिसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 13 March 2026 4:01 PM IST
Adnaan Shaikh की पत्नी की ग्लैमरस फोटो वायरल, रिद्धि जाधव से बनीं आयशा, शादी से पहले बदला था धर्म
X

Adnaan Shaikh Wife Ayesha Shaikh: रियलिटी शो द 50 का हिस्सा बनें अदनान शेख अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से लाइमलाइट में आ गए हैं, अभी हाल ही में उन्होंने अपनी पत्नी के बारे में शॉकिंग खुलासा किया था, जिसके बाद से उनकी पत्नी आयशा शेख की भी सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है और इन सब चर्चाओं के बीच आयशा शेख की एक ऐसी ग्लैमरस तस्वीर सामने आई है, जिसे देख यूजर्स शॉक्ड हो गए हैं, आइए आपको भी दिखाते हैं।

अदनान शेख की पत्नी की ग्लैमरस तस्वीर वायरल

अदनान शेख की पत्नी जिनका नाम आयशा शेख है, उनकी एक ग्लैमरस तस्वीर ने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है। जी हां! आयशा शेख जो अब हर समय बुर्के में नजर आतीं हैं, शादी से पहले वे अपना ग्लैमरस अंदाज दिखाने में पीछे नहीं हटती थीं, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही उनकी ये तस्वीर इस बात का सबूत है।

अदनान शेख और आयशा शेख की शादी जब हुई थी, उसी दौरान बाते सामने आईं थीं कि आयशा हिंदू थीं, लेकिन अदनान से शादी करने के लिए उनका धर्म बदला गया, अदनान की बहन ने खुद इसका दावा किया था, उस दौरान अदनान शेख ने इन खबरों पर चुप्पी साधी हुई थी, लेकिन अब हाल ही में उन्होंने खुद सच का खुलासा कर दिया। अदनान शेख ने अपने हाल ही के इंटरव्यू में बताया कि उनकी पत्नी आयशा ने शादी से पहले ही धर्म बदल लिया था।

बता दें कि अदनान शेख संग शादी करने से पहले आयशा शेख का नाम रिद्धि जाधव था, जब उन्होंने अदनान से शादी की, तो उन्होंने अपना धर्म बदलने के साथ ही अपना नाम बदलकर आयशा शेख रख लिया। अब आयशा पूरी तरह से खुद को कवर रखती हैं, हाल ही में उन्हें एक इवेंट में देखा गया था, जहां वे बुर्का पहने नजर आईं। इतना ही नहीं, आयशा सोशल मीडिया पर भी एक्टिव नहीं हैं, अदनान खुद भी उनकी तस्वीरें शेयर नहीं करते। इन सबके बीच आयशा शेख की एक होश उड़ाने वाली तस्वीर वायरल हो रही है, जो शादी से पहले की है, इस तस्वीर में आयशा यानी कि रिद्धि शॉर्ट्स पहने कमाल का पोज दे रहीं हैं।

यूजर्स कर रहें बुरी तरह ट्रोल

अदनान शेख की पत्नी आयशा शेख का ग्लैमरस अंदाज देख यूजर्स उनका जमकर मजाक उड़ा रहें हैं। एक यूजर ने लिखा, "इसकी फ्रीडम गई तेल लेने।" दूसरे ने लिखा, "अब इसे पक्का गर्व हो रहा होगा।" तीसरे ने लिखा, "मुझे इसके लिए बुरा नहीं लग रहा है...ये यही डिजर्व करती है।" चौथे ने लिखा, "भाई ने इसको फुल फ्रीडम दे दी है।" इसी तरह सोशल मीडिया पर अदनान शेख की पत्नी को निशाना बनाया जा रहा है।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.comtiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story