TRENDING TAGS :
Madhur Virli: प्रणीत मोरे के बाद, इस कॉमेडियन ने की हद पार, रेप का उड़ाया मजाक, नेटिजेंस भड़के
Standup Comedian Madhur Virli: प्रणीत मोरे जहां अब तक लोगों के निशाने पर हैं, वहीं अब एक और कॉमेडियन ने हद पार कर दी, उसने अपने शो में रेप का मजाक उड़ाया, जिसे देख नेटिजेंस भड़क उठे हैं।
Standup Comedian Madhur Virli
Standup Comedian Madhur Virli: स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणीत मोरे 370 बिरयानी विवाद में बुरी तरह फंस गए हैं, ये मामला दिनों दिन गरमाता जा रहा है, इंडस्ट्री के सितारे भी प्रणीत मोरे पर बुरी तरह भड़ास निकाल रहें हैं, इन सबके बीच प्रणीत मोरे के और भी क्लिप्स वायरल हो रहें हैं, जहां अपने शो में उन्होंने बेहद भद्दी बातें कहीं हैं। प्रणीत मोरे लोगों के निशाने पर थे ही, वहीं अब एक और स्टैंडअप कॉमेडियन ने हद पार कर दी, उसने अपने शो में रेप का मजाक उड़ाया, जिसे देख नेटिनेंस का खून खौल गया है, आइए बताते हैं वो कौन है।
मधुर विरली ने रेप का उड़ाया मजाक
प्रणीत मोरे के बाद जिस स्टैंडअप कॉमेडियन पर नेटिजेंस भड़क उठे हैं, उसका नाम मधुर विरली है। मधुर विरली के कॉमेडी शो की एक क्लिप इंटरनेट पर वायरल हो रही है, जिसमें वे रेप के बारे में बात कर रहें हैं, उन्होंने ऐसी भद्दी बातें कहीं हैं, जिसे सुन सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा है।
मधुर विरली वायरल क्लिप में कह रहें हैं, "आपको पता होगा कि जब 10 रेप केस होते हैं, तो उसमें से 9 ऐसे केस होते हैं जहां सिर्फ रेप होता है और एक रेप केस ऐसा होता है जहां मर्डर आफ्टर रेप होता है। मुझे लगता है कि वो एक केस तब होता होगा, जब रेप के तुरंत बाद लड़का उठता होगा और बंदी बोलती होगी कि अरे।" मधुर विरली ने आगे बेहद ही भड़काऊ बात कही है। उनकी ये क्लिप इंटरनेट पर ताबड़तोड़ वायरल हो रही है और अब यूजर्स मधुर की बुरी तरह क्लास लगा रहें हैं।
एक यूजर ने मधुर के लिए लिखा, "इन लोगों ने बकवास को कॉमेडी का नाम दे रखा है।" दूसरे ने लिखा, "और इन लोगों को ऐसा क्यों लगता है कि रेप पर जोक्स करना कॉमेडी होता है।" तीसरे ने लिखा, "ऐसे लोगों को जेल भेजना चाहिए, बाप रे छी।" वहीं एक अन्य ने लिखा, "दुख की बात तो यह है कि लोग हंस भी रहें हैं इस घटिया कॉमेडी पर।"
कौन हैं मधुर विरली
मधुर विरली एक स्टैंडअप कॉमेडियन हैं, जो अपने डार्क ह्यूमर के लिए जाने जाते हैं। उनका जन्म दिल्ली में हुआ था। मधुर विरली का यूट्यूब अकाउंट है, जहां लाखों सब्सक्राइबर्स हैं। मधुर यूट्यूबर पर अपने कॉमेडी एक्ट्स के वीडियो और शॉर्ट शेयर करते हैं।


