Ageless Queens Of Bollywood: 50 के पार, लेकिन ग्लैमर बरकरार! समय भी नहीं चुरा पाया इस हसीनाओं का नूर

Ageless Queens Of Bollywood: हम आपको बॉलीवुड की कुछ ऐसी हसीनाओं के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने ये साबित कर दिया है कि उनके लिए बढ़ती उम्र सिर्फ एक नंबर है।

Shivani Tiwari
Published on: 17 Jun 2026 8:00 AM IST
Ageless Queens Of Bollywood
X

Ageless Queens Of Bollywood

Ageless Queens Of Bollywood: बॉलीवुड इंडस्ट्री एक से एक खूबसूरत हसीनाओं से भरी पड़ी है, हर साल इंडस्ट्री में नई हसीनाएं आती हैं, जो लोगों के दिलों अपने लिए जगह भी बना लेती हैं, लेकिन इसके बावजूद इंडस्ट्री में कुछ ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जो दर्शकों से इंडस्ट्री पर राज कर रहीं हैं, जो 45-50 की उम्र पार कर चुकीं हैं, लेकिन जब उनके ग्लैमरस और फिटनेस की बात होती है तो वे आज की नई अभिनेत्रियों को भी कड़ी टक्कर देते नजर आतीं हैं। सिर्फ ग्लैमरस और फिटनेस के मामले में ही नहीं, बल्कि उनकी खूबसूरती देख भी नहीं लगता कि वे इतनी उम्रदराज होंगी। वे अभिनेत्रियां बॉलीवुड की एजलेस क्वीन्स बन चुकीं हैं, आइए जानते हैं इस लिस्ट में किन अभिनेत्रियों के नाम शामिल -

1. माधुरी दीक्षित

माधुरी दीक्षित ने खूबसूरती के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, वे 59 साल की हैं, लेकिन उन्हें देख लगता है कि वे अभी सिर्फ 40 साल की होंगी। माधुरी दीक्षित ने जिस तरह से खुद को फिट रखा है, उसकी फैंस अक्सर तारीफ करते हैं। माधुरी दीक्षित 90 के दशक से पर्दे पर अपना जलवा दिखा रहीं हैं और अब तक वे दर्शकों का दिल जीत रहीं हैं, हाल ही में उनकी नेटफ्लिक्स पर फिल्म "मां बहन" रिलीज हुई, जहां उनके किरदार को खूब प्यार मिला।


2. तब्बू

इस लिस्ट में बॉलीवुड की हसीना तब्बू का नाम भी शामिल हैं। तब्बू आज के समय में 54 साल की हैं, लेकिन आज भी उनकी स्क्रीन प्रेजेंस उतनी ही कमाल की है। तब्बू को देखकर भी उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता, उन्होंने भी खुद को एकदम फिट रखा हुआ है। तब्बू पिछले कई दशकों से दर्शकों को एंटरटेन कर रहीं हैं और आज भी उनके बैक टू बैक प्रोजेक्ट रिलीज हो रहें हैं। साउथ और बॉलीवुड दोनों इंडस्ट्री में तब्बू का जलवा बरकरार है।


3. सोनाली बेंद्रे

अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे 51 वर्ष की हैं, और इस उम्र में भी अपनी खूबसूरती से वे फैंस के होश उड़ा देती हैं। सोनाली बेंद्रे का फैशन सेंस कमाल का है, खूबसूरती और फिटनेस के मामले में वे बॉलीवुड की नई हसीनाओं को कड़ी टक्कर देती हैं। सोनाली बेंद्रे की हाल ही में क्राइम थ्रिलर सीरीज राख रिलीज हुई है, जिसके लिए उनकी खूब सराहना की जा रही है।


4. शिल्पा शेट्टी

फिटनेस की बात हो और शिल्पा शेट्टी का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता। शिल्पा शेट्टी लगभग 50 साल की हैं, लेकिन इनकी हॉटनेस के आगे सब फेल हैं, 50 साल की शिल्पा महज 30 साल की लगती हैं, उन्होंने खुद को बखूबी मेनटेन कर रखा है। शिल्पा खुद को फिट रखने के लिए बहुत मेहनत करतीं हैं, वे अपना फिटनेस रूटीन भी फैंस के साथ साझा करतीं हैं। शिल्पा शेट्टी भी कई दशकों से फिल्मी दुनिया में राज कर रहीं हैं और आज भी वे पर्दे पर आतीं हैं तो फैंस एकटक देखते रह जाते हैं। बता दें कि शिल्पा इन दिनों जी 5 के शो "मां हैं ना" को होस्ट कर रहीं हैं।


5. ऐश्वर्या राय

अभिनेत्री ऐश्वर्या राय की बात ही अलग है, आज भी दुनिया उनकी दीवानी है, ऐश्वर्या राय 52 साल की ही हैं, लेकिन उनके चेहरे की चमक, उनका औरा और वे जिस अंदाज में नजर आतीं हैं, फैंस का दिल वहीं उनका दीवाना बन जाता है। ऐश्वर्या राय अब तो कान्स की क्वीन बन चुकीं हैं, किसी भी इवेंट के रेड कार्पेट पर उनका अंदाज देखते बनता है, ऐश्वर्या राय यदि किसी इंवेट का हिस्सा बनती हैं तो ये तय है कि लाइमलाइट सारी वहीं लूटने वाली हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन की खूबसूरती का जादू दुनिया भर में देखने को मिलता है।


6. प्रीति जिंटा

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा 51 वर्ष की हैं, लेकिन आज भी वे 30 साल वाली प्रीति जिंटा लगती हैं, उनकी क्यूटनेस उनका अंदाज सब वैसा ही है, उनके लुक में जरा भी बदलाव नहीं हुआ है, उनकी फिटनेस और खूबसूरती देख तो फैंस भी शॉक्ड हो जाते हैं कि आखिर एक्ट्रेस ऐसा क्या करती हैं, जो आज भी वे 30 साल वाली ही प्रीति जिंटा लगती हैं। प्रीति जिंटा भी एजलेस क्वीन बन चुकीं हैं। प्रीति जिंटा के काम की बारे में बताएं तो वे लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहीं हैं, वे सनी देओल के साथ बंटवारा 1947 फिल्म में नजर आएंगी, जो अगस्त में रिलीज हो रही है।


7. काजोल

बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल का नाम भी इसी लिस्ट में आता है, काजोल 51 साल की उम्र में भी खुद को इस तरह से मेनटेन कर रखा है कि उन्हें देख उनकी उम्र का अंदाजा ही नहीं लगाया जा सकता। काजोल का बोल्ड और मुंहफट अंदाज उनके फैंस को बेहद पसंद है। काजोल अपने फिल्मी करियर में कई हिट फिल्में दे चुकीं है और आज भी बैक टू बैक ओटीटी प्रोजेक्ट के साथ ही फिल्में कर रहीं हैं।


8. करिश्मा कपूर

करिश्मा कपूर भी खूबसूरती के मामले में बॉलीवुड की हसीनाओं को कड़ी टक्कर देती हैं, करिश्मा कपूर 51 वर्ष की हैं, लेकिन इस उम्र में भी उनकी खूबसूरती देखते बनती हैं। करिश्मा कपूर किसी भी इवेंट में शिरकत करतीं हैं तो सभी कैमरे उनकी तरफ ही मुड़ जाते हैं। करिश्मा कपूर के काम के बारे में बताएं तो हाल ही में उनकी सीरीज आई है, जिसका नाम "ब्राउन" है।


9. सुष्मिता सेन

सुष्मिता सेन का नाम एजलेस क्वीन्स की लिस्ट में इसलिए आता है, क्योंकि 50 की उम्र में भी उनका ग्रेस और जादू बरकरार है। सुष्मिता सेन अपनी गजब की फिटनेस व सादगी से हर उम्र की महिलाओं को प्रेरित करती हैं। सुष्मिता सेन के चेहरे की चमक और शारीरिक फिटनेस यह साबित करते हैं कि बढ़ती उम्र उनके लिए सिर्फ एक संख्या है।


10. रवीना टंडन

अभिनेत्री रवीना टंडन की उम्र 53 वर्ष है, और बिना मेकअप के भी रवीना खूबसूरत नजर आती हैं, उम्र के इस पड़ाव पर पहुंचकर भी उनके चेहरे की चमक, कॉन्फिडेंस और फिटनेस देख फैंस हैरान रह जाते हैं। रवीना टंडन के काम के बारे में बताएं तो उनकी फिल्म "वेलकम टू द जंगल" 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।




Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story