Aishwarya Rai Video: ऐश्वर्या राय का पेरिस फैशन वीक में बना मजाक, रैंप वॉक करते समय लगी हाँफने, देखे

Aishwarya Rai Bachchan Paris Fashion Week Video: बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन पेरिस फैशन वीक का बनी हिस्सा वीडियो देख नेटिजन्स ने किया उनको ट्रोल

Shikha Tiwari
Published on: 30 Sept 2025 11:04 AM IST
Aishwarya Rai Bachchan Paris Fashion Week Video
X

Aishwarya Rai Bachchan Paris Fashion Week Viral Video (Image Credit-Social Media) 

Aishwarya Rai Bachchan Paris Fashion Week: बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस जिन्होंने अपनी खूबसूरती की वजह से देश-दुनिया हर एक जगह पर एक अलग पहचान बना ली है। भले ही फिल्मों से दूर रहती हो लेकिन किसी भी फैंशन इवेंट का वो हिस्सा जरूर बनती हैं। हम बात कर रहे हैं मोस्ट ब्यूटीफुल और चार्मिंक एक्ट्रेस Aishwarya Rai Bachchan की, जो आज भी किसी भी फैशन शो की मुख्य आकर्षण केंद्र होती है। हर बार की तरह इस बार भी Aishwarya Rai Bachchan ने पेरिस फैशन वीक में हिस्सा लिया है। जहाँ पर उन्होंने रैंप वॉक किया है, Aishwarya Rai का Paris Fashion Week से कई सारे वीडियोज सामने आए हैं। जहाँ ऐश्वर्या राय बच्चन के फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं तो वहीं नेटिजन्स उनको ट्रोल कर रहे हैं।

ऐश्वर्या राय बच्चन का पेरिस फैशन वीक का वीडियो देख नेटिजन्स ने किया ट्रोल (Aishwarya Rai Bachchan Paris Fashion Week Video)-

ऐश्वर्या राय बच्चन हर साल की तरह इस साल भी पेरिस फैशन वीक का हिस्सा बनी हैं। इस दौरान ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) ने मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया हुआ लंबा-सा कोर्ट कैरी किया हुआ था। कोर्ट की आस्तीन पर हीरे जड़े हुए थे और पीठ पर नक्काशी की गई थी। Aishwarya Rai Bachchan ने Paris Fashion Week में अपने इस लुक को एक बड़े से हीरे और पन्ने के ब्रोच से भी निखारा था। इसके अलावा उन्होंने ओपन हेयर के साथ रेड कलर की लिपस्टिक लगाई हुई थी। जिसका वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जहाँ Aishwarya Rai Bachchan के लुक की उनके फैंस तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि क्वीव की वापसी हो गई है। तो वहीं ट्रोलर्स उनको ट्रोल कर रहे हैं। ट्रोलर्स ने Aishwarya Rai की बढ़ती उम्र का मजाक बनाया। तो वहीं कुछ यूजर्स को उनका ड्रेसिंग सेंस नहीं अच्छा लगा।



एक यूजर ने लिखा-" दुर्भाग्य से उसने अपना सारा आकर्षण, आत्मविश्वास और रैंप वॉक के लिए ज़रूरी हर चीज़ खो दी है। दुःख की बात है कि,"

तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- "जल्दी-जल्दी चलने में फिलर्स बोल रहे हैं! एक हाथ से पूरे जोश से चलना, मुझे लगता है कि उसे अपनी मिस वर्ल्ड 1994 वाली चाल का रीप्ले देखने की ज़रूरत है ताकि वो देख सके कि रैंप पर कैसे शानदार तरीके से चलना है,"

इसके अलावा एक यूजर ने लिखा- "वह इस बार थकी हुई और हांफती हुई लग रही है,"


1 / 4
Your Score0/ 4
Shikha Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shikha Tiwari

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story