Aishwarya Rai Bachchan और उनकी भाभी एक साथ , कभी दोनों में दुश्मनी की खबरें आई थी सामने

Aishwarya Rai Bachchan Bhabhi: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपनी भाभी का मनाया जन्मदिन, चलिए जानते हैं कौन हैं ऐश्वर्या राय बच्चन की भाभी

Shikha Tiwari
Published on: 26 Nov 2026 12:54 PM IST (Updated on: 26 Nov 2026 1:27 PM IST)
Aishwarya Rai Bachchan Bhabhi Kon Hai
X

Aishwarya Rai Bachchan Bhabhi Birthday (Image Credit-Social Media)

Aishwarya Rai Bachchan Bhabhi: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी खूबसूरती और शानदार अभिनय के लिए पूरी दुनिया में जानी जाती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐश्वर्या राय बच्चन की भाभी कौन हैं और वह क्या करती हैं? ऐश्वर्या की भाभी का नाम श्रीमा राय (Shrima Rai) है। वह ऐश्वर्या राय के बड़े भाई आदित्य राय की पत्नी हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन के जन्मदिन में नजर आई उनकी भाभी, एक समय था जब ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी भाभी के बीच दूरियों की खबरें आई थी।

कौन हैं ऐश्वर्या राय बच्चन की भाभी श्रीमा राय (Who Is Aishwarya Rai Bachchan Sister In Law Shrima Rai)-

श्रीमा राय ऐश्वर्या राय बच्चन के बड़े भाई आदित्य राय की पत्नी हैं। वह सोशल मीडिया पर फैशन, ब्यूटी, मेकअप और लाइफस्टाइल से जुड़ा कंटेंट शेयर करती हैं। श्रीमा राय ने अपनी मेहनत से सोशल मीडिया की दुनिया में पहचान बनाई है। वह एक पूर्व बैंकर भी रह चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने ब्यूटी पेजेंट में भी हिस्सा लिया था।

श्रीमा राय ने अपने करियर की शुरुआत बैंकिंग क्षेत्र से की थी। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग और फैशन की दुनिया में कदम रखा। साल 2009 में उन्होंने Gladrags Mrs. India Globe का खिताब जीता था। इसके बाद उन्होंने ब्लॉगिंग और सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएशन में अपना करियर बनाया। आज वह ब्यूटी, फैशन और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर पोस्ट करती हैं।

कौन हैं ऐश्वर्या राय बच्चन के भाई (Who Is Aishwarya Rai Bachchan Brother)-

श्रीमा राय के पति का नाम आदित्य राय है। आदित्य राय अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन के बड़े भाई हैं। वह मर्चेंट नेवी में इंजीनियर रह चुके हैं। इस तरह श्रीमा राय रिश्ते में ऐश्वर्या राय बच्चन की भाभी लगती हैं।

श्रीमा राय के कितने बच्चे हैं (Shrima Rai Children)-

श्रीमा राय और आदित्य राय के दो बेटे हैं। उनके बेटों के नाम शिवांश और विहान राय हैं। श्रीमा सोशल मीडिया पर अपने परिवार के साथ बिताए खास पलों की तस्वीरें भी साझा करती रहती हैं।

ऐश्वर्या राय और उनकी भाभी श्रीमा राय के रिश्ते की चर्चा (Aishwarya Rai Bachchan And His Bhabhi Shrima Rai Relation)-

ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी भाभी श्रीमा राय का रिश्ता कई बार सोशल मीडिया पर चर्चा में रहा है। साल 2024 में श्रीमा राय की सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भी कई तरह की बातें सामने आई थीं। हालांकि, सोशल मीडिया पर होने वाली चर्चाओं को रिश्तों में अनबन का प्रमाण नहीं माना जा सकता। दोनों के निजी रिश्ते के बारे में बिना पुष्टि के कोई दावा करना सही नहीं होगा।

Shikha Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shikha Tiwari

Entertainment Desk Mail ID - iamshikha712@gmail.comiamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story