Drishyam 3 Trailer: दृश्यम द कंक्लूजन के किरदारों के साथ, फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट की गई जारी

Drishyam The Conclusion Trailer: अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 जिसका टाइटल दृश्यम द कंक्लूजन रखा गया है, फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट की गई जारी

Shikha Tiwari
Published on: 8 Sept 2026 12:03 PM IST
Drishyam The Conclusion Trailer
X

Drishyam The Conclusion Trailer Release Date (Image Credit- Social Media)

Drishyam 3 Trailer: विजय सालगांवकर की कहानी के अगले अध्याय का इंतज़ार लगभग खत्म हो चुका है। अजय देवगन क्राइम थ्रिलर फ्रैंचाइज़ की बहुप्रतीक्षित तीसरी फिल्म दृश्यम 3 जिसका टाइटल 'दृश्यम: द कंक्लूजन' के साथ वापसी करने के लिए तैयार हैं। फिल्म निर्माताओं ने अब आधिकारिक तौर पर ट्रेलर रिलीज़ की तारीख की घोषणा कर दी है, जिससे फिल्म को लेकर उत्साह और भी बढ़ गया है।

दृश्यम द कंक्लूजन ट्रेलर रिलीज डेट (Drishyam The Conclusion Trailer Release Date)-

अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'दृश्यम: द कंक्लूजन' का ट्रेलर 9 सितंबर, 2026 को रिलीज होगा। सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा करते हुए अजय देवगन ने लिखा, “सवाल, अब भी वही हैं। पर जवाब, अब और भी नज़दीक। ट्रेलर 9 सितंबर को रिलीज। #दृश्यमदकंक्लूजन 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में।” इस कैप्शन ने विजय के भविष्य को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है।


दृश्यम द कंक्लूजन की कहानी मलयालम फिल्म दृश्यम 3 से एकदम हटकर होने वाली है। रिपोर्ट कि माने तो ये दृश्यम के हिंदी सीरीज का अंतिम अध्याय है।

दृश्यम द कंक्लूजन मूवी कास्ट (Drishyam The Conclusion Cast)-

अजय देवगन के साथ-साथ, फिल्म में तब्बू , श्रिया सरन, इशिता दत्ता और रजत कपूर अपनी-अपनी भूमिकाओं में वापसी कर रहे हैं। प्रकाश राज और जयदीप अहलावत भी कलाकारों के साथ जुड़कर इस अपराध गाथा में और अधिक रहस्य जोड़ रहे हैं। अभिषेक पाठक द्वारा निर्देशित इस फिल्म की पटकथा पाठक, आमिल कीयन खान और परवेज़ शेख ने लिखी है। आलोक जैन, अजीत अंधारे, कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक इसके निर्माण में सहयोग कर रहे हैं, जबकि स्टार स्टूडियो 18 पैनोरमा स्टूडियोज के इस प्रोडक्शन को प्रस्तुत कर रहा है।

दृश्यम द कंक्लूजन कब रिलीज होगी ( Drishyam The Conclusion Release Date)-

दृश्यम: द कंक्लूजन 2 अक्टूबर, 2026 को गांधी जयंती के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के जाने-पहचाने चेहरे वापसी कर रहे हैं और कुछ नए किरदार कहानी में प्रवेश कर रहे हैं। तीसरा अध्याय विजय सालगांवकर के चूहे-बिल्ली के खेल को उसके अंतिम चरण तक ले जाने का वादा करता है।

Shikha Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shikha Tiwari

Entertainment Desk Mail ID - iamshikha712@gmail.comiamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story