Golmaal 5 Release Date: अजय देवगन ने किया ऐलान, जानिए कब आएगी गोलमाल 5

Golmaal 5 Release Date: अजय देवगन की फिल्म गोलमाल 5 कब बड़े पर्दे पर दस्तक देगी, इसका खुलासा अजय देवगन ने खुद कर दिया है।

Shivani Tiwari
Published on: 19 Sept 2026 1:17 PM IST
Ajay Devgn Golmaal 5 Release Date
X

Ajay Devgn Golmaal 5 Release Date 

Ajay Devgn Golmaal 5 Release Date: रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनाई जा रही फिल्म गोलमाल 5 (Golmaal 5) का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहें हैं, फिल्म से जुड़ी कई तरह की अपडेट सामने आती रहती है, लेकिन अब तक रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया था, हालांकि अब दर्शकों का इंतजार खत्म होने वाला है, क्योंकि अजय देवगन (Ajay Devgn Film) ने खुद शनिवार को गोलमाल 5 की रिलीज डेट का खुलासा कर दिया, आइए जानते हैं कि ये कॉमेडी फिल्म कब बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।

गोलमाल 5 कब होगी रिलीज (Golmaal 5 Release Date Announced)

डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने जब से फिल्म गोलमाल 5 का ऐलान किया है, तभी से यह खबरें आईं थी कि ये फिल्म अगले साल बड़े पर्दे पर दस्तक देगी, हालांकि अब जाकर ऑफिशियल तौर पर रिलीज डेट रिवील कर दी गई है। अजय देवगन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर गोलमाल 5 का नया मजेदार पोस्टर रिवील किया और उसके साथ कैप्शन में लिखा, "पुरानी आदत है गोलमाल करने की...आपसे मिलते है 8 जनवरी 2027 को।" यहां देखें पोस्ट -

गोलमाल 5 स्टार कास्ट (Golmaal 5 Star Cast)

गोलमाल 5 फिल्म के कलाकारों के बारे में बताएं तो बेहतरीन कास्ट नजर आएंगी, अजय देवगन की साथ ही अक्षय कुमार, अरशद वारसी, तुषार कपूर, कुणाल खेमू, श्रेयस तलपड़े, जॉनी लीवर, संजय मिश्रा, शरमन जोशी और मुकेश तिवारी भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। फिल्म में नजर आने वाली हीरोइन के नाम को लेकर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है, क्योंकि अब तक मेकर्स ने अनाउंस नहीं किया है कि फिल्म में कौन सी अदाकाराएं नजर आएंगी, बात तो यह भी सामने आई है कि गोलमाल 5 में लव एंगल देखने को नहीं मिलेगा, बल्कि कहानी पूरी तरह से नई होगी और बाकी की फ्रेंचाइजी से बेहद अलग और धमाकेदार होगी। वहीं अक्षय कुमार का इस फिल्म में बेहद खास रोल होगा। रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित ये फिल्म अगले साल जनवरी के पहले हफ्ते में थिएटरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.comtiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story