TRENDING TAGS :
Dhamaal 4 OTT Release: धमाल 4 सिनेमाघरों के बाद कब ओटीटी पर रिलीज होगी, जानिए
Dhamaal 4 OTT Release Date: अजय देवगन की फिल्म धमाल 4 आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, चलिए जानते हैं फिल्म कब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी2
Dhamaal 4 OTT Release Date (Image Credit- Social Media)
Dhamaal 4 OTT Release: धमाल 4 जिसका निर्देशन इंदर कुमार के द्वारा किया गया है। आज फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। धमाल 4 की कहानी कैसी होगी और फिल्म में क्या देखने को मिलने वाला है। इसका अंदाजा तो फिल्म के ट्रेलर से ही पता चल गया था। फिल्म ने भी रिलीज के बाद अपने ट्रेलर के वादे को पूरा किया। फिल्म का वीएफएक्स एकदम बेकार और कहानी उससे भी ज्यादा अजीबो-गरीब लेकिन फिल्म में कॉमेडी भरपूर है। आपको हर एक मोड़ पर हँसी आएगी। जावेद जाफरी और अरशद वारसी के किरदार ने अपनी पकड़ कॉमेडी पर इस बार भी मजबूती से बनाकर रखी है। दोनों के किरदारों ने फिरसे काफी हँसाया है। रितेश देशमुख का देसी अंदाज लाजवाब है। इसके अलावा रवि किशन और संजय मिश्रा ने भी खूब हँसाया है। अजय देवगन का किरदार पहले की ही तरह एवरेज है। धमाल 4 को कुल मिलाकर क्रिटिक्स और दर्शकों से एवरेज रिव्यू मिला है। चलिए जानते हैं धमाल 4 सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर कब रिलीज होगी।
धमाल 4 ओटीटी पर कब और किस ओटीटी पर रिलीज होगी ( Dhamaal 4 OTT Release Date)-
धमाल 4 की कहानी, गुड्डू जिनका किरदार अजय देवगन निभा रहे हैं। जॉनी जिनका किरदार संजय मिश्रा निभा रहे हैं। के साथ एक एंटीक स्टोर चलाते हैं। और उसे पता चलदात है कि पृथ्वी नाम का एक आदमी कुख्यात समुद्री डाकू शैतान सिंह द्वारा दफनाए गए खजाने के ठिकाने के बारे में जानता है। हालांकि पृथ्वी को पहले ही अधोरा नाम का एक डाकू पकड़ लेता है। जिसका किरदार रवि किशन निभा रहे हैं। अधोरा गलती से खजाने का नक्शा जला देता है। और पृथ्वी इसी का फायदा उठाता है। क्योंकि अब वहीं एकमात्र व्यक्ति है, जिसे खजाने का सटीक स्थान पता है। जिसके बाद गुड्डू भाग जाता है और वो चमोली नामक जगह पर छिप जाता है। जहाँ के लिए गुड्डू, जॉनी और गुड्डू की प्रेमिका निकल लेते हैं। वहाँ पर उनके साथ गुड्डू की प्रेमिका आलिया के बच्चे भी उनके साथ जाते हैं। उनकी मुलाकात पृथ्वी के अलावा वहाँ आदि यानि अरशद वारसी, मानव यानि जावेद जाफरी और आदि की पत्नी रोजी, लल्लन यानि रितेश देशमुख और उसकी पत्नी पारो से होती है। सभी को खजाने के बारे में पता चल जाता है, हर कोई खजाने को हथियाने की कोशिश करता है। आगे क्या होता है इसके बारे में जानने के लिए आपको पूरी फिल्म अपने नजदीकि सिनेमाघरों में जाकर देखनी होगी।
धमाल 4 सिनेमाघरों में रिलीज होने के एक महीने बाद ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अन्य फिल्मों की तरह रिलीज होगी। लेकिन धमाल 4 किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। इसके बारे में किसी प्रकार की ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।


