Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 300 करोड़ का आकड़ा पार, जाने कब आएगी ओटीटी पर

Drishyam 3 OTT Release Date And Collection Day 13 : अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 इन दिनों सिनेमाघरों में दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है, तो वहीं अब जाकर फिल्म के ओटीटी रिलीज पर अपडेट आया है

Shikha Tiwari
Published on: 14 Oct 2026 9:30 AM IST
Drishyam The Conclusion OTT Release Date
X

Drishyam 3 OTT Release Date (Image Credit- Social Media)

Drishyam 3 OTT Release And Collection: अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 जो कि इन दिनों सिनेमाघरों में दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है। मोहनलाल ने भी अजय देवगन की दृश्यम 3 की तारीफ की है। जैसा कि सभी को पता है कि मोहनलाल की फिल्म मलयालम फिल्म दृश्यम की हिंदी वर्जन है अजय देवगन की दृश्यम फ्रेंचाइजी लेकिन अजय देवगन की दृश्यम 3 की कहानी मोहनलाल की दृश्यम 3 से बिल्कुल अलग है। और इसलिए अजय देवगन की दृश्यम 3 का टाइटल दृश्यम द कंक्लूजन रखा गया है। और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ का आकड़ा पार कर लिया। चलिए जानते हैं, सिनेमाघरों के बाद किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी दृश्यम 3

अजय देवगन की दृश्यम 3 किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी (Ajay Devgn Drishyam 3 OTT Release Date)-

'दृश्यम' फ़्रैंचाइज़ी की शुरुआत 2013 में मलयालम सिनेमा से हुई थी, जिसे जीतू जोसेफ ने डायरेक्ट किया था और जिसमें मोहनलाल ने जॉर्जकुट्टी का रोल निभाया था। इसकी सफलता के बाद कई भारतीय भाषाओं में इसके रीमेक बने, जिनमें हिंदी भी शामिल है, जहाँ अजय देवगन ने विजय सलगांवकर का रोल निभाया। हिंदी वर्ज़न ने भी अपनी एक मज़बूत फ़ैन-फ़ॉलोइंग बनाई; दर्शक इस फ़्रैंचाइज़ी की सस्पेंस-भरी कहानी और मुख्य पारिवारिक ड्रामा की ओर खिंचे चले आए।

हालाँकि, हिंदी फ़िल्म का तीसरा भाग अपनी मलयालम फ़िल्म से अलग रास्ते पर चलता है। जहाँ ओरिजिनल मलयालम फ़्रैंचाइज़ी ने इस साल की शुरुआत में तीसरी फ़िल्म के साथ अपनी कहानी को आगे बढ़ाया, वहीं हिंदी वर्ज़न को एक पक्के अंत के तौर पर बनाया गया। अभिषेक पाठक द्वारा डायरेक्टेड और कुमार मंगत पाठक द्वारा प्रोड्यूस की गई 'दृश्यम: द कन्क्लूज़न' मलयालम फ़िल्म की कहानी को आगे बढ़ाने के बजाय, विजय सलगांवकर की अपने परिवार को बचाने की लड़ाई को एक अंजाम तक पहुँचाती है।

हिंदी फ़िल्म गांधी जयंती के त्योहार के दौरान सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई और इसे फ़्रैंचाइज़ी के पहले से मौजूद दर्शकों, लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया और सिनेमाघरों में लगातार बनी दिलचस्पी का फ़ायदा मिला। इसकी सफलता ने हिंदी फ़िल्म दर्शकों के बीच इस सस्पेंस-थ्रिलर सीरीज़ की लोकप्रियता को और मज़बूत किया।

अजय देवगन अभिनीत और अभिषेक पाठक द्वारा निर्देशित फिल्म 'दृश्यम 3' नेटफ्लिक्स ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। यह जानकारी फिल्म के शुरुआती क्रेडिट्स में दी गई है। नियमों के अनुसार, हर फिल्म रिलीज होने के 6 से 8 सप्ताह बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होती है। क्रॉनिकल की एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म 'दृश्यम 3' 13 नवंबर से 27 नवंबर के बीच रिलीज हो सकती है। हालांकि, फिल्म निर्माताओं ने अभी तक फिल्म और इसकी ओटीटी रिलीज के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 13 (Drishyam 3 Box Office Collection Day 13)-

दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा कलेक्शन कर रही हैं। फिल्म ने मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर 12वें दिन 8.50 करोड़ रूपए का कलेक्शन किया। तो वहीं आज फिल्म को रिलीज हुए 13वॉ दिन होने जा रहा है और अबतक फिल्म ने 14 लाख रूपए तक का कलेक्शन कर लिया है। अभी पूरे दिन का कलेक्शन आना बाकी है। दृश्यम 3 ने बॉक्स ऑफिस पर अबतक कुल 324 करोड़ रूपए तक का कलेक्शन कल लिया है।

Shikha Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shikha Tiwari

Entertainment Desk Mail ID - iamshikha712@gmail.comiamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story