TRENDING TAGS :
Drishyam 3 First Review: दृश्यम 3 के रिलीज से पहले आया रिव्यू, जाने कैसी है फिल्म
Drishyam The Conclusion First Review: अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 की एडवांस बुकिंग काफी अच्छी चल रही है, फिल्म के रिलीज से पहले आया रिव्यू
Drishyam The Conclusion First Review (Image Credit- Social Media)
Drishyam 3 First Review: अजय देवगन की फिल्म दृश्यम जिसके दो पार्ट आ चुके हैं। दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया है। अब जाकर दृश्यम का तीसरा पार्ट आ रहा है। दृश्यम फ्रेंचाइजी की शुरूआत मलयालम फिल्म दृश्यम के साथ हुई थी। जिसमें मोहनलाल लीड रोल में थे। मोहनलाल की दृश्यम 3 पहले ही रिलीज हो चुकी है। जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। लेकिन अजय देवगन की दृश्यम 3 जिसका टाइटल Drishyam The Conclusion रखा गया है। वो इस हफ्ते 2 अक्टूबर 2026 को रिलीज होगी। तो वहीं मेकर्स की माने तो इस बार कहानी मलयालम फिल्म दृश्यम 3 से बिल्कुल अलग होने वाली है। तो वहीं Drishyam The Conclusion का फर्स्ट रिव्यू सामने आया है।
दृश्यम द कंक्लूजन फर्स्ट रिव्यू (Drishyam The Conclusion First Review In Hindi)-
तीसरी फिल्म, दृश्यम: द कंक्लूजन में अजय देवगन विजय सालगांवकर के किरदार में वापसी करते हैं, जिन्होंने पहले दो भागों में अपने परिवार को कानून से बचाए रखा था। इस बार, एक नई जांच उनके अब तक छिपाए रहस्यों को उजागर करने की धमकी देती है। जयदीप अहलावत क्राइम ब्रांच अधिकारी राजवीर सिंह तोमर के रूप में इस फ्रैंचाइज़ी में शामिल होते हैं, जो नई जांच में जुट जाते हैं। कलाकारों में तब्बू, श्रिया सरन, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव, रजत कपूर और प्रकाश राज भी अहम भूमिकाओं में हैं। अभिषेक पाठक द्वारा निर्देशित हिंदी संस्करण की कहानी और अंत मलयालम के तीसरे भाग से बिल्कुल अलग होने वाला है।
ये फिल्म और भी ज्यादा चर्चाओं में क्योंकि फिल्म की शूटिंग के कुछ दिन पहले ही अक्षय खन्ना ने फिल्म से दूरी बना ली थी। जिसके बाद फिल्म में जयदीप अहलावत की एंट्री हुई और उनके किरदार में बदलाव किया गया। उनको क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनाया गया। देखने लायक होगा की दृश्यम द कंक्लूजन दर्शकों को कितनी पसंद आती है। फिल्म की एडवांस बुकिंग की बात करें तो फिल्म की एडवांस बुकिंग काफी अच्छी चल रही है। एडवांस बुकिंग के माध्यम से ही दृश्यम द कंक्लूजन ने 10 करोड़ रूपए से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है।
तो वहीं दृश्यम द कंक्लूजन के रिलीज से पहले फिल्म का रिव्यू आया है।
यूजर ने अनुसार- "शानदार" - "चौंकाने वाली" #DrishyamTheConclusionReview
सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ फ़िल्म सर्टिफ़िकेशन (CBFC) के सदस्य ने #AjayDevgn स्टारर #DrishyamTheConclusion को एक शानदार और चौंकाने वाली फ़िल्म बताया है।ब्लॉकबस्टर आने वाली है 2 अक्टूबर 2026


