Drishyam 3 OTT Release: अजय देवगन की दृश्यम 3 सिनेमाघरों के बाद कब ओटीटी पर रिलीज होगी

Drishyam The Conclusion OTT Release Date: अजय देवगन की फिल्म दृश्यम द कंक्लूजन सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, चलिए जानते हैं कब और किस ओटीटी पर आएगी

Shikha Tiwari
Published on: 2 Oct 2026 11:22 AM IST
Drishyam 3 OTT Release Date
X

Drishyam The Conclusion OTT Release Date (Image Credit- Social Media)

Drishyam 3 OTT Release : अजय देवगन की दृश्यम द कंक्लूजन आज सिनेमाघरों में गाँधी जयंती के अवसर पर रिलीज हो गई है। फिल्म रिलीज से पहले ही काफी ज्यादा चर्चा में थी। जिसके पीछे की वजह थी फिल्म की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट के अनुसार फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन काफी अच्छा ओपनिंग करेंगी। क्योंकि एडवांस बुकिंग में दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉस मिल रहा है। इसके साथ ही अजय देवगन की दृश्यम 3 की कहानी मोहनलाल की दृश्यम 3 से बिल्कुल अलग है। तो वहीं अक्षय खन्ना की जगह इस बार जयदीप अहलावत क्राइम ब्रांच के अधिकारी के रूप में नजर आने वाले हैं। अक्षय खन्ना और जयदीप अलहावत का किरदार दोनों ही काफी अलग है। तो वहीं सोशल मीडिया पर अजय देवगन की दृश्यम को पॉजिटीव व निगेटिव दोनों रिव्यू मिले हैं। चलिए जानते हैं दृश्यम 3 सिनेमाघरों के बाद किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।

दृश्यम द कंक्लूजन किस ओटीटी पर कब रिलीज होगी (Drishyam The Conclusion OTT Release Date)-

दृश्यम 3 की कहानी की शुरूआत वहीं से होती है, जहाँ से दृश्यम 2 की कहानी का अंत हुआ था। जिसमें गोवा में रहने वाले सालगांवकर परिवार, विजय (देवगन), उनकी पत्नी नंदिनी (श्रिया सरन), और उनकी बेटियाँ अंजू (इशिता दत्ता) और अनु (मृणाल जाधव) उस पुराने हत्याकांड के साये में जी रहे हैं, और हर पल पकड़े जाने के डर से सहमे हुए हैं। मृतक लड़के की माँ, पूर्व वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मीरा देशमुख (तबू) गहरी निराशा से जूझ रही हैं; पिता महेश (रजत कपूर) उन्हें सहारा दे रहे हैं, तभी क्राइम ब्रांच के सक्षम अधिकारी राजवीर तोमर (जयदीप अहलावत) के आने से यह ठंडा पड़ा मामला फिर से खुलने की आशंका पैदा हो जाती है, और राहत की उम्मीद जगती है। क्या सालगांवकर परिवार का सच दुनिया के सामने आएगा। या कहानी में एक नया मोड़ आने वाला है, इसके बारे में जानने के लिए आपको पूरी फिल्म अपनी नजदीकी सिनेमाघरों में जाकर देखनी होगी।

दृश्यम द कंक्लूजन के यदि ओटीटी रिलीज की बात करें, तो दृश्यम के अन्य पार्ट प्राइम वीडियो और जियोहॉटस्टार पर रिलीज हुए है। लेकिन अभी तक दृश्यम द कंक्लूजन किस ओटीटी पर आएगी इसको लेकर ऑफिशियल जानकारी नहीं सामने आई है। तो वहीं फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट भी नहीं आई है। रिपोर्ट के अनुसार, दृश्यम 3 रिलीज के एक महीने बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो सकती है। यानि नवंबर या दिसंबर तक ओटीटी पर दृश्यम 3 रिलीज हो जाएगी।

Shikha Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shikha Tiwari

Entertainment Desk Mail ID - iamshikha712@gmail.comiamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story