Dhamaal 4 Review: धमाल 4 का आया पहला रिव्यू, जानिए कैसी है फिल्म

Dhamaal 4 First Review: अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी की फिल्म सिनेमाघरों में कल रिलीज होगी, उससे पहले फिल्म का पहला रिव्यू सामने आया है

Shikha Tiwari
Published on: 9 July 2026 3:15 PM IST (Updated on: 9 July 2026 10:41 PM IST)
Dhamaal 4 Movie Review
X
Ajay Devgn Movie Dhamaal 4 Review In Hindi (Image Credit-Social Media)

Dhamaal 4 Review: धमाल बॉलीवुड की एक ऐसी फ्रेंचाइजी है, जिसकी शुरूआत 2007 में हुई थी। इस सीरीज की अबतक कुल तीन किस्ते आ चुकी है। जिसमें धमाल, डबल धमाल और टोटल धमाल शामिल है। तीनों फिल्मों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। तो वहीं अब जाकर इस फ्रेंचाइजी की अगली किस्त यानि धमाल 4 आने जा रही है। धमाल 4 में अजय देवगन, जावेद जाफरी, अरशद वारसी और रितेश देशमुख फिर से वापसी कर रहे हैं। इसके साथ ही इनके साथ नए कास्ट को शामिल किया गया है। धमाल 4 के गाने और ट्रेलर को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। तो वहीं धमाल 4 बॉक्स ऑफिस पर 10 जुलाई 2026 को रिलीज होगी। फिल्म का फर्स्ट रिव्यू सामने आ गया है। चलिए जानते हैं धमाल 4 को स्पेशल स्क्रिनिंग के दौरान देखने वाले दर्शकों ने क्या कहा है।

धमाल 4 का आया पहला रिव्यू ( Dhamaal 4 First Review)-

इंद्र कुमार द्वारा निर्देशित, धमाल 4 में अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, संजय मिश्रा और जावेद जाफरी सहित फ्रैंचाइज़ी के मुख्य कलाकार वापस आ रहे हैं। कलाकारों की टोली में ईशा गुप्ता, संजीदा शेख, अंजली आनंद, उपेंद्र लिमये, विजय पाटकर और रवि किशन भी शामिल हैं, जो इस कॉमेडी श्रृंखला में नए चेहरे जोड़ते हैं। धमाल 4 को गुलशन कुमार और टी-सीरीज़ ने देवगन फिल्म्स के सहयोग से प्रस्तुत किया है। यह टी-सीरीज़ फिल्म्स, मारुति इंटरनेशनल और पैनोरमा स्टूडियोज का संयुक्त प्रोडक्शन है। इसका निर्देशन इंद्र कुमार ने किया है और अजय देवगन, भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अशोक ठकेरिया, आनंद पंडित और कुमार मंगत पाठक इसके निर्माता हैं। धमाल 4 कल यानि 10 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। लेकिन जिन लोगों ने फिल्म को स्पेशल स्क्रिनिंग के दौरान देखा है। उन्होंने धमाल 4 का पहला रिव्यू दिया है। उनके अनुसार चलिए जानतें कैसी है धमाल 4

यूजर ने लिखा- 'मूल कहानी वही है, लेकिन अवधारणा, परिस्थितियां और पात्रों का चित्रण नया है। यह अधिक साहसिक और बड़े पैमाने पर बनी है। इंद्र कुमार का लेखन और निर्देशन बहुत अच्छा है।'

'सबसे बड़ा प्लस पॉइंट है स्वाभाविक हास्य और किरदारों के सामने आने वाली परिस्थितियाँ। अजय डी, संजय एम, रितेश और अंजली शानदार हैं। लेकिन फिल्म की आत्मा आदि-मानव यानी जावेद जाफरी और अरशद वारसी हैं।'

'फिल्म में कुछ कमियां हैं, लेकिन इसकी तेज़ गति वाली पटकथा आपको उन पर ध्यान देने का मौका नहीं देती। कुल मिलाकर, D4 एक मज़ेदार, अराजक और दिल को खुश कर देने वाली खजाने की खोज है, जिसे खास तौर पर परिवारों और बच्चों के लिए बनाया गया है! आज के समय में हमें इसी तरह के मनोरंजक मनोरंजन की ज़रूरत है।'


Shikha Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shikha Tiwari

Entertainment Desk Mail ID - iamshikha712@gmail.comiamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story