TRENDING TAGS :
Sunita Ahuja पर भड़का ये टीवी एक्टर, बोला- सुधर जाइए! मजाक बनती जा रहीं..
Ajaz Khan On Sunita Ahuja: टीवी अभिनेता एजाज खान ने गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा पर तंज कसते हुए उन्हें नसीहत दी, आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।
Ajaz Khan On Sunita Ahuja
Ajaz Khan On Sunita Ahuja: गोविंदा और सुनीता आहूजा का रिश्ता सुर्खियों में है, बीते दिन ही सुनीता आहूजा को फैमिली कोर्ट के बाहर स्पॉट किया गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई कि गोविंदा और सुनीता आहूजा तलाक ले रहें हैं, लेकिन फिर बाद में गोविंदा के मैनेजर ने क्लियर किया कि सुनीता आहूजा फैमिली कोर्ट तलाक की अर्जी वापस लेने गईं थीं, यानी कि अब वे गोविंदा से अलग नहीं होंगी। पूरे सोशल मीडिया पर लोग गोविंदा और सुनीता आहूजा के बारे में बातें कर रहें हैं, वहीं अब टीवी एक्टर एजाज खान ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी, आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।
एजाज खान भड़के सुनीता आहूजा पर
एजाज खान ने गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा पर सोशल मीडिया पर तंज कसा, उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया और गोविंदा की तरफदारी करते हुए सुनीता आहूजा को सुधर जाने की सलाह दी। एजाज खान का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और यूजर्स के जमकर रिएक्शन आ रहें हैं।
एजाज खान वीडियो में कह रहें हैं, "सुनीता भाभी वैसे तो मेरा बोलने का कोई हक नहीं बनता है, पर अब आप पब्लिक ही कर चुकीं हैं सब कुछ... तो एक छोटा भाई होने के नाते एडवाइस दे रहा हूं आपको कि ये जो गोविंदा के साथ आप कर रहीं हैं ना, ये गलत कर रहीं हैं। उनके साथ गलत कर ही रहीं हैं आप, अपने बेटे और बेटी के साथ भी गलत कर रहीं हैं, ये सोशल मीडिया वाले लोग जो आपको कमेंट करके उकसा रहें हैं ना, वो मजे ले रहें हैं आपके और गोविंदा जी के। और जो दुश्मन मजे ले रहें हैं न, वो तो अलग छोड़ दो। आपके बेटे और बेटी को भी काम मिलने में तकलीफ हो जाएगी। ये कॉरपोरेट वाले कंट्रोवर्सी के मां के बेटे को काम नहीं देते।"
एजाज खान ने आगे कहा, "अरे गोविंदा पहले से सुपरस्टार था, आप बोलते हो कि आपने उसे सुपरस्टार बनाया। गोविंदा को उनके फैंस ने सूपरस्टार बनाया, उनकी मां ने बनाया। गोविंदा जी की जब मां का इंतकाल हो गया, उसके बाद ही वो डिप्रेशन में चले गए, मेरी तरह! मेरी मां के अलावा मुझे किसी ने प्यार नहीं किया। मां बाप के अलावा कोई प्यार करता भी नहीं है। आप जो भी कर रहीं हैं गोविंदा जी के साथ बहुत गलत कर रहीं हैं। गोविंदा जी ने बड़े ही प्यार और इज्जत के साथ आपको जवाब दिया और समझाया है कि समझ जाओ, क्योंकि जब राजा के साथ लोगों को गलत करना होता है तो रानी का इस्तेमाल किया जाता है। आप को बस लोग इस्तेमाल कर रहें हैं और कुछ भी नहीं और आप इस्तेमाल हो भी रहीं हैं। ये कौन सा शौक जागा है आपको सोशल मीडिया पर आकर, मत करिए ऐसा! मत करिए! मैं सच बता रहा हूं आप मजाक बनती जा रहीं हैं और इतने बड़े सुपरस्टार का भी आप मजाक बना रहीं हैं। वैसे भी उनके इतने दुश्मन, और आप भी दुश्मन बन गईं। घर का भेदी लंका ढाए... भाभी जी मत करिए।"


