TRENDING TAGS :
Ajith Kumar की पत्नी हैं एक एक्ट्रेस, जाने कितने बच्चें हैं और किस धर्म को मानते हैं अजित कुमार
Ajith Kumar Family And Religion: तमिल एक्टर अजीत कुमार की पत्नी कौन हैं और इनके परिवार में कौन-कौन हैं, जानिए इनके धर्म और जाति के बारे में
Ajith Kumar Family Religion And Cast (Image Credit- Social Media)
Ajith Kumar Family And Religion: तमिल के सुपरस्टार अजित कुमार जोकि अक्सर अपनी फिल्मों और कार रेसिंग से जुड़ी खबरों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन इस समय Ajith Kumar अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में हैं। बता दे कि Ajith Kumar की माँ का आज निधन हो गया है। अजित कुमार की माँ का निधन स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों की वजह से हुआ है। इस दौरान एक्टर दुबई में थे। जैसे ही उनको ये खबर पता चली वैसे ही चेन्नई अपने परिवार के पास आ गए। Ajith Kumar की माँ के निधन के बाद तमिल जगत से जुड़े सितारों ने इस दुख की खड़ी में उनको आश्वासन दिया है। तो वहीं आज हम Ajith Kumar के परिवार के अन्य सदस्य के बारें में और उनके बारे में अन्य जानकारी बताने जा रहे हैं।
अजित कुमार की जीवनी (Ajith Kumar Biography)-
अजित कुमार के परिवार में कौन-कौन है (Ajith Kumar Family)-
अजित कुमार के बारे में बात करें तो उनका जन्म 1 मई 1971 में हैदराबाद में हुआ था। Ajith Kumar ने अपने करियर की शुरूआत 1990 में तमिल फिल्म से की थी। तो वहीं 2001 में बॉलीवुड में डेब्यू किया था। और अशोक फिल्म में नजर आए थे। Ajith Kumar को उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए पद्मविभूषण से सम्मानित किया जा चुका है। Ajith Kumar के पिता का नाम परमेश्वर सुब्रमण्यम था। जिनका निधन 2023 में हो गया था। तो वहीं उनकी माँ मालिनी मणि का आज यानि 30 मई 2026 को निधन हो गया है। अजित कुमार के दो भाई हैं, अनुप कुमार और अनिल कुमार, उनकी दो बहनें भी थी। जिनका निधन हो गया। अजित कुमार ने एक्ट्रेस शालिनी अजित से शादी की है। अजित कुमार के दो बच्चे हैं। एक बेटी जिनका नाम अनुष्का अजित है। तो वहीं उनके बेटे का नाम अद्विक अजित है।
अजित कुमार किस धर्म और जाति को मानते हैं (Ajith Kumar Religion And Caste)-
Ajith Kumar ने सार्वजनिक रूप से कहा है कि वह किसी विशेष धर्म या जाति का पालन नहीं करते हैं। इस बात पर जोर देते हुए कहा कि इस तरह के विभाजन केवल लोगों को उन लोगों से नफरत करने के लिए प्रेरित करते हैं। जिनसे वे कभी नहीं मिले हैं। अजीत कुमार जातीय रूप से बहुसांस्कृतिक पृष्ठभूमि से आते हैं। उनके पिता तमिल पलक्कड़ अय्यर थे। और उनकी माँ सिंधी थी।


