Gaurav Khanna को तलाक देकर, दूसरी शादी करेंगी Akanksha Chamola?

Akanksha Chamola-Gaurav Khanna: आकांक्षा चमोला ने लॉकअप 2 एक बार फिर अपने तलाक पर बात कर सुर्खियों मे आ गईं हैं, आइए जानते हैं अब उन्होंने क्या कहा।

Shivani Tiwari
Published on: 8 July 2026 1:12 PM IST
Akanksha Chamola-Gaurav Khanna
X

Akanksha Chamola-Gaurav Khanna

Akanksha Chamola-Gaurav Khanna: लॉकअप 2 रियलिटी शो में आए दिन लफड़ा हो रहा है, जब से शिल्पा शिंदे ने बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री ली है, उसके बाद से लॉकअप 2 में और बवाल मच गया है। लॉकअप 2 के हाल ही के एपिसोड में योगेश रावत और आकांक्षा चौधरी का शिल्पा शिंदे संग जमकर बहस हुई, योगेश रावत ने इस लड़ाई में सारी हदें पार कर दीं, उन्होंने शिल्पा शिंदे को बहुत कुछ भला बुरा कहा, वहीं इन सब ट्विस्ट एंड टर्न्स के बीच आकांक्षा चमोला ने एक बार फिर गौरव खन्ना संग अपने तलाक पर कुछ बातें कहीं, जिसकी वजह से वे चर्चाओं में आ गईं हैं।

आकांक्षा चमोला करेंगी दूसरी शादी?

आकांक्षा चमोला ने लॉकअप 2 में घुसते ही अपनी जिंदगी का एक सबसे बड़ा राज खोला था, उन्होंने बताया था कि गौरव खन्ना संग उनका तलाक हो रहा है, पिछले एक साल से दोनों अलग रह रहें हैं, आकांक्षा चमोला के इस खुलासे ने हर किसी को हैरान कर दिया, पूरे सोशल मीडिया पर उनकी इसी बात की चर्चा होने लगी थी, वहीं कुछ लोगों ने तो यह भी कह दिया कि आकांक्षा चमोला ने पब्लिसिटी के लिए ये सब कहा है।


फिलहाल, अब फिर आकांक्षा चमोला ने एक ऐसा बयान दिया, जिससे साफ है कि आकांक्षा चमोला ने गौरव खन्ना से तलाक लेने का पूरा मन बना लिया है। आकांक्षा चमोला ने पामेला सेरेना से बात करते हुए कहा कि - मैंने बहुत छोटी उम्र में शादी कर ली थी, शादी के वक्त मैं 24 साल की थी। इसके आगे उन्होंने दूसरी शादी पर भी अपना रिएक्शन दिया, अकांक्षा कहती हैं, "गौरव से तलाक लेने के बाद मैं दोबारा शादी नहीं करूंगी। मेरा हो गया अब, मैं शादी के लिए नहीं बनी, लेकिन पहली बार अपनी जिंदगी में मैं अकेली रहने वाली हूं, मतलब न अपने मां-पापा के घर में, न अपने पति के घर में। मैं अपना अलग घर लेने वाली हूं। अब मैं जिंदगी अकेले ही जिऊंगी।" आकांक्षा चमोला ने जिस तरह से पामेला सेरेना संग ये बातें शेयर की, उससे साफ है कि वे गौरव खन्ना को तलाक देने वालीं हैं।

गौरव खन्ना ने तलाक पर क्या दिया रिएक्शन

आकांक्षा चमोला संग तलाक पर गौरव खन्ना का भी रिएक्शन आ चुका है, गौरव खन्ना ने आकांक्षा चमोला संग तलाक पर जो कुछ भी कहा उसने यूजर्स को हैरान कर दिया, क्योंकि गौरव ने कहा कि आकांक्षा मेरी बीवी है, मैं उससे प्यार करता हूं, मैं उसे ही सपोर्ट कर रहा हूं।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.comtiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story