Akshara Singh और Akshay Kumar साथ में करेंगे नए प्रोजेक्ट में काम, देखें वीडियो

Akshara Singh Akshay Kumar Upcoming Project: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह साथ में करने जा रहे हैं काम, खुद कंफर्म किया एक्ट्रेस ने

Shikha Tiwari
Published on: 21 May 2026 12:49 PM IST (Updated on: 21 May 2026 9:40 PM IST)
Akshara Singh Akshay Kumar Song
X

Akshara Singh Akshay Kumar Upcoming Project (Image Credit- Social Media) 

Akshara Singh Akshay Kumar Song: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की हालहि में भूत बंगला रिलीज हुई थी। भूत बंगला ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा-खासा कलेक्शन किया है। अक्षय कुमार के फ्लॉप फिल्मों का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया था। तो वहीं अक्षय कुमार (Akshay Kumar) आने वाले समय में वेलकम टू जंगल में नजर आएंगे। जिसका टीजर रिलीज कर दिया गया है। तो वहीं अब जाकर अक्षय कुमार (Akshay Kumar), भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) के साथ एक नए प्रोजेक्ट में नजर आने वाले हैं। जिसके बारे में खुद अक्षरा सिंह ने जानकारी दी है।

अक्षरा सिंह अक्षय कुमार अपकमिंग प्रोजेक्ट ( Akshara Singh Akshay Kumar Upcoming Project)-

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में हैं। जिसके पीछे की वजह बनी हुई है अक्षरा सिंह और बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार के साथ आने वाला उनका अपकमिंग प्रोजेक्ट, जिसके बारे में खबरें काफी समय पहले ही आ गई थी। जिसमें अक्षरा सिंह ने अक्षय कुमार के साथ तस्वीर शेयर की थी। तो वहीं अक्षरा सिंह (Akshara Singh) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया है। जिसमें वो मीडिया ने उनसे पूछा कि क्या वो Akshay Kumar से मिलने गई थी। जिसपर वो कहती हैं कि जल्द ही आपको पता चलेगा कि कुछ नया आने वाला है। जैसा कि आप इस वीडियो में देख सकते हैं।

अक्षय कुमार और अक्षरा सिंह साथ में किसी म्यूजिक एल्बम में नजर आ सकते हैं। लेकिन अभी तक ऑफिशियल अनॉउंसमेंट नहीं किया गया है। कि दोनों किस प्रोजेक्ट में नजर आएंगे। रिपोर्ट कि माने तो ये एक म्यूजिक एल्बम हो सकता है। या फिर अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म के किसी गाने में दोनों साथ में नजर आ सकते हैं।

अक्षय कुमार अपकमिंग मूवी (Akshay Kumar Upcoming Movies)-

अक्षय कुमार आने वाले दिनों में वेलकम टू जंगल में नजर आएंगे। जिसका टीजर और टाइटल ट्रैक रिलीज कर दिया गया है। वेलकम टू द जंगल के अलावा अक्षय कुमार हैवान, भूत बंगला 2 और अन्य फिल्मों के सीक्वल में नजर आ सकते हैं।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Mail ID - iamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story