TRENDING TAGS :
Akshara Singh Income: अक्षरा सिंह बनीं भोजपुरी की सबसे अमीर हीरोइन, आम्रपाली दुबे रह गईं पीछे
Akshara Singh Net Worth: भोजपुरी की शेरनी कहलाने वालीं अक्षरा सिंह ने एक नया मुकाम हासिल कर लिया है, जी हां! वे भोजपुरी की सबसे अमीर हीरोइन बन गईं हैं।
Akshara Singh Net Worth (Photo- Social Media)
Akshara Singh Net Worth: अक्षरा सिंह का नाम इन दिनों छाया हुआ है, सोशल मीडिया पर उनकी क्लिप वायरल हो रही है, वे खूब तारीफें बटोर रहीं है और इसकी वजह उनका हाल ही में रिलीज हुआ एक गाना है, जी हां! अक्षरा सिंह का हाल ही में एक बॉलीवुड गाना रिलीज हुआ है, जिसका नाम "घिस घिस घिस" है, ये गाना अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म "वेलकम टू द जंगल" का है, जिसमें वे अक्षय कुमार के साथ जबरदस्त परफॉर्मेंस दे रहीं हैं। वहीं अब अक्षरा सिंह के बारे में आपको एक दिलचस्प बात बताएं तो वे भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे अमीर अदाकारा बन चुकीं हैं, आइए जानते हैं उनके पास कितनी संपत्ति है।
अक्षरा सिंह कितनी अमीर
अक्षरा सिंह की गिनती आज के समय में भोजपुरी की टॉप हसीनाओं में होती है, बता दें कि अक्षरा सिंह को इंडस्ट्री का हिस्सा बनें लगभग 16 साल हो चुके हैं, उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2010 में भोजपुरी फिल्म 'सत्यमेव जयते' से की थी और आज वे बॉलीवुड में भी अपना नाम बना रहीं हैं। इसी के साथ ही उनका नाम भोजपुरी की सबसे अमीर अदाकारा की लिस्ट में भी दर्ज हो चुका है, वहीं अब अक्षरा सिंह की संपत्ति के बारे में बताएं तो एक्ट्रेस लगभग 50 से 55 करोड़ तक की मालकिन हैं, वह एक फिल्म के लिए लगभग 25 से 40 लाख रुपये तक चार्ज करती हैं और लाइव स्टेज परफॉर्मेंस के लिए उनकी फीस 3 से 5 लाख रुपए है।
आम्रपाली दुबे कितनी अमीर
आम्रपाली दुबे अमीरी के मामले में अक्षरा सिंह से बस एक कदम पीछे हैं, जी हां! आम्रपाली दुबे ने बहुत ही कम उम्र में एक्टिंग की दुनिया में अपना कदम रखा था, उन्होंने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी सीरियल से की थी और फिर उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री की ओर रुख किया, आम्रपाली दुबे को भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में आए हुए 12 साल हो गए हैं, उन्होंने साल 2014 में 'निरहुआ हिंदुस्तानी' फिल्म से अपने भोजपुरी फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। आम्रपाली दुबे की कुल संपत्ति लगभग 25 से 30 करोड़ रुपए के बीच है। आम्रपाली एक फिल्म के लिए लगभग 25 से 30 लाख चार्ज करती हैं।
रानी चटर्जी के पास कितनी संपत्ति
भोजपुरी इंडस्ट्री की अमीर हसीनाओं की बात हो रही हो तो भला रानी चटर्जी का नाम कैसे पीछे रहे, वे भी भोजपुरी की हाईएस्ट पेड अदाकारा हैं। बता दें कि भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी को फिल्म इंडस्ट्री में आए 22 साल से अधिक हो चुके हैं। उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'ससुरा बड़ा पैसावाला' से डेब्यू किया था, तब से लेकर आज तक वे इस इंडस्ट्री में अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं। रानी चटर्जी की अनुमानित कुल संपत्ति लगभग 33 करोड़ रुपए है, रानी चटर्जी एक फिल्म के लिए लगभग 10 से 15 लाख रुपए चार्ज करती हैं।


