TRENDING TAGS :
Akshara Singh पहुँची कोर्ट Munna Shukla के घर फायरिंग मामले में, सामने आया वीडियो देखें
Akshara Singh Munna Shukla Firing Case: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह पहुँची कोर्ट मुँह छुपाते हुए, मुन्ना शुक्ला के घर फायरिंग मामले में
Akshara Singh Court Video Viral Munna Shukla Firing Case (Image Credit- Social Media)
Akshara Singh Munna Shukla : भोजपुरी सुपरस्टार अक्षरा सिंह जो अक्सर किसी ना किसी वजह से सोशल मीडिया पर चर्चाओं में बनी रहती हैं। अक्षरा सिंह के चर्चाओं में रहने के पीछे की वजह इस बार पवन सिंह या उनकी कोई नहीं फिल्म नहीं है। बल्कि अक्षरा सिंह के सुर्खियों में रहने के पीछे की वजह है अक्षरा सिंह के कोर्ट का वीडियो, जिसमें वो मुँह छिपाते हुए कोर्ट से बाहर आती हुई नजर आ रही हैं। चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला
अक्षरा सिंह पहुँची कोर्ट मुन्ना शुक्ला के घर फायरिंग मामले में (Akshara Singh Court Video Viral Munna Shukla Firing Case)-
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं। वैशाली जिले के लालगंज में पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला के आवास पर हुए चर्चित हर्ष फायरिंग मामले में गुरूवार को अक्षरा सिंह हाजीपुर न्यायालय में पेश हुईं। करीब पांच साल पुराने इस मामले में उनकी पेशी के बाद एक बार फिर 2021 की उस घटना की चर्चा शुरू हो गई है। जिसने बिहार की राजनीति और पुलिस महकमे में हलचल मचा दी थी।
बता दे कि 23 अप्रैल 2021 की ये पूरी घटना है, लालगंज स्थित पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला के आवास पर उनके भतीजे के उपनयन संस्कार यानी जनेऊ समारोह का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को भी बुलाया गया था। समारोह में अक्षरा सिंह स्टेज पर अपनी प्रस्तुति दे रही थी। इसी दौरान पुलिस की वर्दी पहने एक बॉडीगार्ड ने कार्बाइन से खुलेआम फायरिंग कर दी थी।
फायरिंग का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया है। समारोह में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे। खास बात यह थी कि उस समय कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर चल रही थी। कार्यक्रम में मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग समेत कोरोना गाइडलाइन की अनदेखी के आरोप भी लगे थे। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में कार्यवाही की थी। पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला, बॉडीगार्ड और भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह समेत अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।


