Welcome To The Jungle Release Date: अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू जंगल की रिलीज डेट पर अपडेट

Welcome To The Jungle Release Date In Hindi: अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू जंगल सिनेमाघरों में कब रिलीज होगी, इसपर अपडेट आया है

Shikha Tiwari
Published on: 12 May 2026 2:32 PM IST
Welcome To The Jungle Release Date In Hindi
X

Akshay Kumar Movie Welcome To The Jungle Release Date (Image Credit-Social Media)

Welcome To The Jungle Release Date: अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला बॉक्स ऑफिस पर काफी ज्यादा पॉपुलर रही है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रूपए के करीब कलेक्शन किया है। जिसके बाद अक्षय कुमार ने अपनी अगली फिल्मों पर काम करना शुरू कर दिया है। अक्षय कुमार की फिल्म Welcome To The Jungle जिसका इंतजार दर्शकों को काफी बेसब्री से इंतजार है। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। तो वहीं अब जाकर Welcome To The Jungle की रिलीज डेट पर अपडेट आया है।

वेलकम टू द जंगल मूवी कब रिलीज होगी (Welcome To The Jungle Movie Release Date)-

Welcome To The Jungle फिल्म Akshay Kumar की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्मों में से एक है। यह एक कॉमेडी फिल्म है। जिसमें बॉलीवुड के कई सारे एक्टर और एक्ट्रेस नजर आएंगे। तो वहीं फिल्म शूटिंग शुरू हो चुकी है। बता दे कि Welcome To The Jungle सिनेमाघरों में 26 जून 2026 को रिलीज होगी। और फिल्म ा पहला आधिकारिक दस्तावेज इसी सप्ताह जारी होने वाला है।

ये हिंदी सिनेमा की सबसे महत्वाकांक्षी हास्य फिल्मों में से एक के लिए महत्वपूर्ण कदम है। सितारों से सजी इस फिल्म की घोषणा के बाद से ही इस फिल्म ने सबका ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया है। लेकिन पहले एसेट के सामने आने से संकेत मिलता है कि निर्माता अब पूरी गंभीरता से प्रचार अभियान शुरू करने और इस फ्रेंचाइज को सिनेमाघरों में फिर से चर्चा में लाने के लिए तैयार हैं।

बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड की रिपोर्ट के अनुसार, Welcome To The Jungle सिनेमाघरों में 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। तो वहीं फिल्म का आधिकारिक प्रचार सामग्री इसी सप्ताह जारी होने की उम्मीद है। लेकिन अभी तक आधिकारिक स्टेटमेंट का इंतजार है। Welcome To The Jungle में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, राजपाल यादव, जैकी श्रॉफ, श्रेयस तलपड़े और तुषार कपूर समेत कई सारे एक्टर नजर आएंगे।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Mail ID - iamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story