TRENDING TAGS :
Welcome To The Jungle Song: अहमद खान ने बताया अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल में कितने गाने
Welcome To The Jungle Song: वेलकम टू जंगल फिल्म में गानों का का मिलेगा स्पेशल तडका फिल्म प्रोड्यूसर ने अजमद खान ने किया दावा
Welcome To The Jungle Song (Image Credit- Social Media)
Welcome To The Jungle Song: अक्षय कुमार की सबसे चर्चित फिल्म Welcome To The Jungle के रिलीज की तारीख जैसे-जैसे पास आती जा रही है। फिल्म को लेकर हर रोज नए-नए अपडेट सामने आ रहे हैं। कुछ समय पहले ही अक्षय कुमार और भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का एक गाना रिलीज किया गया था। जोकि एक भोजपुरी गाना है। इस गाने में अक्षय कुमार को भोजपुरी एक्टर्स की तरह पूरी जोश के साथ अक्षरा सिंह के साथ डांस करते हुए देखा गया। इस गाने की वजह से अक्षय कुमार को ट्रोल भी किया गया कि उनकी फिल्में लगातार फ्लॉप होने की वजह से उन्होंने ऐसा कदम उठाया है। तो वहीं अब जाकर फिल्म प्रोड्यूसर और कोरियोग्राफर अहमद खान ने बताया Welcome To The Jungle में कितने गाने दर्शकों को देखने को मिलने वाले हैं।
वेलकम टू द जंगल मूवी में कितने गाने होंगे (How Many Song In Welcome To The Jungle Movie)-
Welcome To The Jungle फिल्म के निर्देशक अहमद खान ने फिल्म की रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर एक नया अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि Welcome To The Jungle फिल्म में पांच गाने होंगे। इसके साथ ही छोटे-छोटे गाने भी होंगे। जोकि फिल्म की भव्यता को बढ़ाने का काम करेंगे। Welcome To The Jungle का टाइटल ट्रैक पहले ही रिलीज किया जा चुका है। इसके साथ ही भोजपुरी वर्जन घिस घिस घिस भी मेकर्स रिलीज कर चुके हैं।
अहमद खान ने Welcome To The Jungle को एक कॉमेडी फिल्म के साथ ही एक भरपूर मनोरंजक फिल्म बताया है। फिल्म के टोन और संगीत के बारे में बात करते हुए अहमद खान ने कहा- यह एक डार्क ह्यूमर पर आधारित फिल्म है। जिसमें 5 दिलचस्प गाने और कुछ बेहतरीन छोटे गाने भी है। जो फिल्म के पूरे माहौल को और भी बेहतर बनाते हैं। उन्होंने कहा कि मैं हमारे निर्माता फिरोज भाई की सराहना करना चाहूँगा। जिन्होंने इस भव्य विजन को साकार करने में हमारा साथ दिया है। तमाम मुश्किलों के बाद भी वो पीछे नहीं हटे हैं। और बहुत सोच समझकर गाने बनाए हैं और कोरियोग्राफ किया है। जिसमें उन्होंने कॉमेडी का पूरा ध्यान रखा है। Welcome To The Jungle एक सम्पूर्ण मसाला पैकेज है और मुझे इस प्रोजेक्ट पर गर्व है।
वेलकम टू द जंगल मूवी कब आएगी (Welcome To The Jungle Movie Release Date)-
Welcome To The Jungle फिल्म जिसको वेलकम 3 के नाम से भी जाना जा रहा है। इस फिल्म को फिरोज ए. नाडियाडवाला, राकेश डांग और वेंदात विकास बाली के समर्थन से बनाया गया है। इस फिल्म में बॉलीवुड के सितारों की टोली देखने को मिलेगी। जिसमें अक्षय कुमार, परेश रावल, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, रवीना टंडन, जैकलीन फर्नाडिंस, दिशा पटानी, लारा दत्ता, जैकी श्रॉफ, जॉनी लिवर, राजपला यादव, श्रेयस तलपदे, तुषार कपूर, आफताब शिवदासानी, फरीदा जलाल, कृष्णा अभिषेक, किकू शारद, दलेर मेहंदी और अन्य कई सारे स्टार कास्ट इस फिल्म का हिस्सा है। Welcome To The Jungle का टीजर पहले ही दर्शकों का ध्यान आकर्षित किए हुए हैं। तो वहीं Welcome To The Jungle फिल्म सिनेमाघरों में अगले महीने यानि 26 जून 2026 को रिलीज होगी।


