Welcome To The Jungle Teaser Review: एक नकली फिल्म की कहानी, जाने कैसा है वेलकम टू द जंगल का टीजर

Welcome To The Jungle Teaser Review: अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी समेत अन्य सितारों से सजी वेलकम टू द जंगल फिल्म का टीजर जारी, जाने फिल्म के टीजर के बारे में

Shikha Tiwari
Published on: 15 May 2026 3:28 PM IST
Welcome To The Jungle Teaser Review
X

Welcome To The Jungle Teaser (Image Credit- Social Media)

Welcome To The Jungle Teaser: भूत बंगला फिल्म की सफलता के बाद अक्षय कुमार की फिल्म Welcome To The Jungle का टीजर आज जारी किया गया है। वेलकम टू द जंगल के टीजर का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। कुछ दिन पहले ही अक्षय कुमार ने एक तस्वीर शेयर कर Welcome To The Jungle को लेकर हिंट दिया था। लेकिन उन्होंने ये नहीं बताया कि Welcome To The Jungle का टीजर कब आएगा। लेकिन अब जाकर Welcome To The Jungle का टीजर आज यानि 15 मई को जारी कर दिया गया है। चलिए जानते हैं Welcome To The Jungle का टीजर दर्शकों को कैसा लगा।

वेलकम टू द जंगल टीजर रिव्यू (Welcome To The Jungle Teaser Review In Hindi)-

Welcome To The Jungle यानि वेलकम 3 के नाम से भी जाना जाता है। यह फिल्म लोकप्रिय स्लैपस्टिक कॉमेडी फ्रैंचाइजी की भव्य वापसी का प्रतीक है। जिसकी शुरूआत 2007 में वेलकम फिल्म के माध्यम से हुई थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार, नाना पाटेकर, अनिल कपूर, कटरीना कैफ और परेश रावल अहम भूमिका में थे। इस फिल्म के गाने और मंजनू भाई का किरदार और पेंटिंग आज भी सोशल मीडिया पर मीम्स में छाए रहते हैं। अब जाकर फिल्म निर्माता Welcome To The Jungle लेकर आ रहे हैं। जिसमें आधा बॉलीवुड दर्शकों को देखने को मिलने वाला है।

Welcome To The Jungle बेस इंडस्ट्रीज ग्रुप के बैनर तले फिरोज ए. नाडियाडवाला द्वारा निर्मित और अहमद खान द्वारा निर्देशित फिल्म Welcome To The Jungle का निर्माण बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। खबरों के अनुसार, फिल्म में घने जंगलों में फिल्माए गए हाई-ऑक्टेन एक्शन-कॉमेडी दृश्यों को अंजाम देने के लिए एक विशाल तकनीकी टीम और विस्तृत प्रोडक्शन डिजाइन का प्रयोग किया गया है।

Welcome To The Jungle का टीजर एक नकली फिल्म की शूटिंग के साथ शुरू होता है। और धीरे-धीरे ये पूरा सेट पागलपन से भर जाता है। Welcome To The Jungle का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने लगा। दर्शक इसकी चर्चा करने लगे। तो वहीं इस फिल्म को अक्षय कुमार की दूसरी ब्लॉकबस्टर फिल्म बता रहे हैं।


वेलकम टू द जंगल मूवी रिलीज डेट (Welcome To The Jungle Movie Release Date)-

अहमद खान द्वारा निर्देशित 'वेलकम टू द जंगल' में लारा दत्ता, श्रेयस तलपदे, किकू शारदा, कृष्णा अभिषेक, राहुल देव, दलेर मेहंदी और मीका सिंह सहित कई जाने-माने कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म सिनेमाघरों में 26 जून 2026 को रिलीज होगी।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Mail ID - iamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story